Breaking News
Panipat Accident: पानीपत-खटीमा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे फैक्ट्री मालिक और कर्मचारी की मौत, 2 गंभीरFake Loan Apps Scam: आसान लोन का झांसा देकर फोन हैक कर रहे साइबर ठग, एसपी ने जारी की अहम एडवाइजरीFaridabad gas agency fire: फरीदाबाद में गैस एजेंसी में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे कई सिलेंडरNarnaul News: मदार–रोहतक एक्सप्रेस की समय-सारणी बदलने की मांग, नारनौल के दैनिक यात्रियों ने रेलवे को सौंपा ज्ञापन, सुबह 8:30 बजे चलाने का आग्रहACB Kaithal Raid: कैथल नगर परिषद रिश्वतकांड, 18 हजार की घूस लेने वाला ऑपरेटर आज कोर्ट में होगा पेश, ME फरारPanipat Accident: पानीपत-खटीमा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे फैक्ट्री मालिक और कर्मचारी की मौत, 2 गंभीरFake Loan Apps Scam: आसान लोन का झांसा देकर फोन हैक कर रहे साइबर ठग, एसपी ने जारी की अहम एडवाइजरीFaridabad gas agency fire: फरीदाबाद में गैस एजेंसी में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे कई सिलेंडरNarnaul News: मदार–रोहतक एक्सप्रेस की समय-सारणी बदलने की मांग, नारनौल के दैनिक यात्रियों ने रेलवे को सौंपा ज्ञापन, सुबह 8:30 बजे चलाने का आग्रहACB Kaithal Raid: कैथल नगर परिषद रिश्वतकांड, 18 हजार की घूस लेने वाला ऑपरेटर आज कोर्ट में होगा पेश, ME फरार

Faridabad gas agency fire: फरीदाबाद में गैस एजेंसी में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे कई सिलेंडर

Faridabad gas agency fire: फरीदाबाद में गैस एजेंसी में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे कई सिलेंडर

फरीदाबाद में गैस एजेंसी में लगी भीषण आग, एक के बाद एक फटे कई सिलेंडर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad gas agency fire: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सरूरपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित नारायण गैस एजेंसी में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। (faridabad news) देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी एजेंसी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंदर रखे कई गैस सिलेंडर एक के बाद एक जोरदार धमाकों के साथ फटने लगे। सिलेंडरों में हुए विस्फोटों की गूंज से पूरा इलाका थर्रा उठा और आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए।

धमाकों की आवाज सुन घरों से भागे लोग

विज्ञापन

हादसा इतना अचानक और खौफनाक था कि आसपास के मकानों में रहने वाले लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर सड़कों की तरफ भाग खड़े हुए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और चीख-पुकार का माहौल बन गया। (surajpur faridabad news) स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फटने वाले सिलेंडरों के खतरे के बीच दमकलकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काफी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया।

दो लोग झुलसे, अस्पताल में इलाज जारी

इस भीषण हादसे में दो लोगों के झुलसने की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति का हाथ गंभीर रूप से झुलस गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति के शरीर पर कई जगह जलने के निशान हैं। (narayan gas agency blast) आनन-फानन में दोनों घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से घायलों की आधिकारिक पहचान और उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर बयान आना अभी बाकी है।

आग के कारणों की पड़ताल में जुटी पुलिस

घटना के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता बनी हुई है। रिहायशी इलाके के पास इस तरह गैस सिलेंडरों का विस्फोट होना सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े करता है। फिलहाल गैस एजेंसी में आग किन कारणों से लगी, इसका सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हादसा शार्ट सर्किट की वजह से हुआ या किसी लापरवाही का नतीजा था।

यह भी पढ़ें–Haryana Electricity Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, कई जिलों में आधी रात से बत्ती गुल, पानी का संकट गहराया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।