Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridabad Jewar Airport Expressway: फरीदाबाद से सिर्फ 20 मिनट में जेवर एयरपोर्ट: मोदी कैबिनेट ने दी 3,631 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

AAmandeep Singh
फरीदाबाद से सिर्फ 20 मिनट में जेवर एयरपोर्ट: मोदी कैबिनेट ने दी 3,631 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले उन लाखों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो फरीदाबाद, गुरुग्राम या दक्षिणी दिल्ली से उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने का सपना देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस सफर को ‘सुपरफास्ट’ बनाने वाले एक अहम प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल गई है। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी के लिए 3,631 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। यह फैसला न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि हरियाणा और यूपी के बीच आर्थिक सेतु का काम भी करेगा।

साढ़े 31 किलोमीटर का सफर और 20 मिनट का वक्त

विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट की खासियत इसका ‘ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे’ होना है। करीब 31.5 किलोमीटर लंबा यह सिक्स-लेन हाईवे दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और सोहना को सीधे जेवर एयरपोर्ट से जोड़ देगा। फिलहाल फरीदाबाद से जेवर जाने में ट्रैफिक के कारण करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लग जाता है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद यह दूरी सिर्फ 20 मिनट में पूरी हो सकेगी। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस पर काम की रफ्तार तेज कर दी है। योजना के मुताबिक, इसमें 11 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह एलिवेटेड होगा, जो घनी आबादी वाले इलाकों के ऊपर से गुजरेगा ताकि स्थानीय ट्रैफिक और एयरपोर्ट ट्रैफिक आपस में न टकराएं।

मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट का बनेगा हब: तीन एक्सप्रेसवे का संगम

यह कॉरिडोर महज एक सड़क नहीं, बल्कि उत्तर भारत का सबसे मजबूत लॉजिस्टिक नेटवर्क बनने जा रहा है। यह नया मार्ग ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को आपस में लिंक करेगा। इसके साथ ही यह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से भी जुड़ेगा, जिससे माल ढुलाई में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। दक्षिणी दिल्ली और गुरुग्राम के यात्रियों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होगा, क्योंकि वे DND-बल्लभगढ़ बाईपास के जरिए सीधे जेवर एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे।

रोजगार और रियल एस्टेट को लगेंगे पंख

इस एलिवेटेड कॉरिडोर का असर सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहेगा। हरियाणा और यूपी के जिन गांवों और कस्बों से यह एक्सप्रेसवे गुजरेगा, वहां जमीन की कीमतों में उछाल आना तय है। बड़े राजमार्गों के नजदीक होने के कारण इन इलाकों में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे। जानकारों का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट और इस एक्सप्रेसवे की जुगलबंदी से फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के इलाकों में रियल एस्टेट मार्केट को जबरदस्त बूस्ट मिलेगा। नए कारखाने और वेयरहाउस खुलने से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे, जिससे पूरे रीजन की तस्वीर बदल जाएगी।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।