Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridabad Gas Theft News: फरीदाबाद में गैस चोरों पर बड़ा एक्शन: वायरल वीडियो ने फंसाया, 7 लोगों पर FIR दर्ज

AAmandeep Singh
फरीदाबाद में गैस चोरों पर बड़ा एक्शन: वायरल वीडियो ने फंसाया, 7 लोगों पर FIR दर्ज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद। फरीदाबाद में आपदा के समय चांदी काटने वाले मुनाफाखोरों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से घूम रहा था, जिसमें सरेआम एक एलपीजी सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस की चोरी (कटिंग) की जा रही थी। मामला जैसे ही जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के संज्ञान में आया, अधिकारी एक्शन मोड में आ गए। विभाग की वरिष्ठ अधिकारी कविता सिंह परिहार ने पुष्टि की है कि वायरल वीडियो की पड़ताल के बाद ‘सिक्का गैस एजेंसी’ के सप्लायर और चालक को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इनके खिलाफ न केवल एफआईआर दर्ज की गई है, बल्कि विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

7 साल की जेल और भारी जुर्माना: विभाग की सीधी चेतावनी

विज्ञापन

प्रशासनिक सख्ती का आलम यह है कि फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों, खासकर पर्वतीय कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में पैनी नजर रखी जा रही है। कविता सिंह परिहार ने दो टूक शब्दों में कहा कि जो लोग गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध कटिंग में शामिल पाए जाएंगे, उन्हें ईसी एक्ट (Essential Commodities Act) की धाराओं के तहत 7 साल की सलाखों के पीछे जाना होगा। विभाग की टीमें अब तक ऐसे 7 अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज करवा चुकी हैं और छापेमारी के दौरान 26 गैस सिलेंडर भी कब्जे में लिए गए हैं। विभाग की विशेष टीमें अब 24 घंटे मुस्तैद हैं ताकि शहर के किसी भी कोने में उपभोक्ताओं के हक पर डाका न डाला जा सके।

घरेलू सिलेंडर की किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें उपभोक्ता

बाजार में फैली असमंजस की स्थिति पर स्पष्टीकरण देते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग ने बताया कि फिलहाल कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में कुछ तकनीकी दिक्कतें जरूर हैं, लेकिन घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। अक्सर लोग कमर्शियल सिलेंडर की ऊंची कीमतों से बचने के लिए घरेलू सिलेंडरों की तरफ भाग रहे हैं, जिससे लंबी लाइनें लग रही हैं। अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि बुकिंग के 5 दिनों के भीतर सिलेंडर उपभोक्ता के घर पहुंच जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की कालाबाजारी या गैस चोरी की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि ऐसे ‘सफेदपोश’ अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।