Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridabad Fire News: फरीदाबाद में मान्यवर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों के कपड़े जलकर राख

AAmandeep Singh
फरीदाबाद में मान्यवर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों के कपड़े जलकर राख
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के सेक्टर-11 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब YMCA चौक के पास स्थित प्रसिद्ध कपड़ों के शोरूम ‘मान्यवर’ से आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि हादसा रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ, जब शोरूम बंद हो चुका था और अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक के बाद एक करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी जद्दोजहद के बाद लपटों पर काबू पाया गया।

शिफ्टिंग की तैयारी में थे मालिक, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था

विज्ञापन

शोरूम से जुड़े शोभित चावला ने बताया कि यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण समय पर हुआ। दरअसल, नगर निगम द्वारा शोरूम के सामने दीवार खड़ी किए जाने के कारण शोरूम को खाली करने की योजना थी। कर्मचारी पीछे के रास्ते से कीमती कपड़ों का स्टॉक निकालने ही वाले थे और सामान ले जाने के लिए गाड़ियां भी पहुंचने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही चिंगारी ने सब कुछ खाक कर दिया। इस अग्निकांड में शोरूम के भीतर रखा लाखों रुपये का फैंसी और डिजाइनर कलेक्शन जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गया है।

दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से टला बड़ा खतरा

आग इतनी भयावह थी कि शोरूम के कांच चटक गए और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग को आसपास की इमारतों में फैलने से रोक लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट नजर आ रहा है। हालांकि, पुलिस और फायर एक्सपर्ट्स की टीमें मौके का मुआयना कर रही हैं ताकि आग लगने के सटीक कारणों और कुल वित्तीय नुकसान का आंकलन किया जा सके।

सुरक्षित रहे कर्मचारी, पर लाखों का हुआ माली नुकसान

रात का वक्त होने के कारण जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन शोरूम मालिक को भारी आर्थिक चोट पहुंची है। पुलिस का कहना है कि वे इस एंगल से भी जांच कर रहे हैं कि कहीं सुरक्षा मानकों में कोई चूक तो नहीं रह गई थी। फिलहाल, मौके पर कूलिंग का काम पूरा कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहन तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।