Breaking News
Sirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेजBeauty Tips: स्किनकेयर से जुड़ी ये 5 बड़ी गलतियां छीन लेती हैं चेहरे का ग्लो, समय से पहले आने लगती हैं झुर्रियांJind Cyber Fraud News: न OTP शेयर किया न लिंक खोला, फिर भी दो बैंक खातों से उड़ गए 1.01 लाख रुपये, जींद में हड़कंपSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतNangal Chaudhary News: पंचवर्षीय योजना में हरियाणा को पांच लाख करोड़ का मिलेगा निवेश, युवाओं को रोजगार के मिलेंगे विकल्प- राव नरबीरHisar Ramlila Tradition: लालटेन से लेकर आधुनिक मंच तक, हिसार में सदियों पुरानी रामलीला की अनूठी परंपरा, आज भी कायम है क्रेजBeauty Tips: स्किनकेयर से जुड़ी ये 5 बड़ी गलतियां छीन लेती हैं चेहरे का ग्लो, समय से पहले आने लगती हैं झुर्रियांJind Cyber Fraud News: न OTP शेयर किया न लिंक खोला, फिर भी दो बैंक खातों से उड़ गए 1.01 लाख रुपये, जींद में हड़कंप

Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

AAmandeep Singh
शेयर करें
Faridabad Murder Case: फरीदाबाद में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

फरीदाबाद में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Faridabad Murder Case: हरियाणा के औद्योगिक शहर फरीदाबाद में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपने ही सुहाग का अंत कर दिया। फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी (Shyam Colony Faridabad News) में रहने वाले एक मशीन ऑपरेटर की उसके घर के भीतर ही गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

इस खौफनाक वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की अपनी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है, वहीं पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

फैक्ट्री में ऑपरेटर था मृतक, पत्नी बच्चों संग आई थी मिलने

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कुंवरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है। गोपाल फरीदाबाद के डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक निजी फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम करता था।

वह श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में किराए के मकान पर अकेला रहता था, जबकि उसकी पत्नी काजल अपने तीन बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी। (Palla Thana Faridabad)  घटना से महज दो दिन पहले ही काजल अपने बच्चों—बेटी शालिनी और दो बेटों—को लेकर फरीदाबाद अपने पति के पास आई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह पारिवारिक मिलन एक खौफनाक साजिश का हिस्सा है।

तीन साल पुराना अवैध संबंध बना मौत की वजह

जांच में सामने आया है कि आरोपी पत्नी काजल पिछले करीब तीन साल से गांव के ही रहने वाले योगेंद्र नाम के युवक के संपर्क में थी और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार की शाम जब गोपाल अपने कमरे में था, तब उसकी पत्नी काजल और तीनों बच्चे भी उसी मकान में मौजूद थे।

गोपाल और काजल एक कमरे में थे, जबकि बच्चे दूसरे कमरे में खेल रहे थे। इसी दौरान सुनियोजित साजिश के तहत काजल के बुलाने पर उसका प्रेमी योगेंद्र भी वहां पहुंच गया और दोनों ने मिलकर गोपाल की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी योगेंद्र मौके से फरार हो गया।

बेटी के फोन कॉल से खुला वारदात का राज

इस पूरी खौफनाक घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक की बेटी शालिनी ने घबराकर अपने चाचा अशोक को फोन किया। (Wife Murders Husband Haryana) शालिनी ने फोन पर बताया कि उसके पिता की तबीयत बहुत खराब है और वह तुरंत फरीदाबाद आएं। सूचना मिलते ही अशोक अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तुरंत श्याम कॉलोनी स्थित उस मकान पर पहुंचे।

कमरे के भीतर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई; गोपाल का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा था और उसकी गर्दन पर गहरे जख्म के निशान थे। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पल्ला थाना पुलिस को दी।

पुलिस की सख्ती के आगे टूटी पत्नी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पल्ला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश अपनी पुलिस टीम और फॉरेंसिक साक्ष्यों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले मृतक की पत्नी काजल से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। पुलिस के दबाव के आगे काजल ज्यादा देर टिक नहीं सकी और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी योगेंद्र को साजिश के तहत गांव से बुलाया था और दोनों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित दबिश देकर मुख्य आरोपी प्रेमी योगेंद्र को भी धर दबोचा। (Extramarital Affair Crime News) थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Paddy Procurement: हरियाणा में धान खरीद जोरों पर, MSP पर बिक रही फसल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला सबसे आगे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।