Breaking News
Horoscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाHoroscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

Faridabad News: फरीदाबाद में आगरा हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने 2 युवकों को रौंदा, मौत

AAmandeep Singh
Faridabad News: फरीदाबाद में आगरा हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने 2 युवकों को रौंदा, मौत

फरीदाबाद में आगरा हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने 2 युवकों को रौंदा, मौत

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Faridabad News: फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रफ्तार का जानलेवा कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आगरा हाईवे पर सराय टोल प्लाजा के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो उभरते चिराग बुझ गए। मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवाओं को पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

22 से 23 साल थी दोनों की उम्र

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवकों की उम्र महज 22 से 23 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। दोनों साथी किसी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाईवे से गुजर रहे थे। जैसे ही वे सराय टोल के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को हवा में उछाल दिया। टक्कर मारते ही आरोपी चालक वाहन समेत मौके से रफूचक्कर हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में पड़े दोनों युवकों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, परिजनों का गुस्सा फूटा

घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हालांकि, हादसे को 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी आरोपी चालक और हादसे में शामिल वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका है। इससे गुस्साए परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि इतने संवेदनशील और व्यस्त हाईवे पर हुए हादसे के बावजूद पुलिस जांच में ढिलाई बरत रही है। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

सीसीटीवी की मदद से सुराग जुटाने में जुटी पुलिस

उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सराय टोल प्लाजा और आसपास की व्यावसायिक इमारतों व हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का नंबर ट्रेस कर आरोपी चालक को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ को बड़ी सौगात, सीएम नायब सैनी ने नांगल चौधरी लॉजिस्टिक हब से पहली मालगाड़ी को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।