Breaking News
Faridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तारमनीष सिसोदिया समेत AAP नेता चंडीगढ़ में चुनाव कार्यालय घेरने निकले, पुलिस से धक्कामुक्की के बाद हिरासत में लिए गए36 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 3,243 करोड़ रुपये : बलजीत कौरCollege Days Viral Post: कॉलेज के दिन सच में सबसे अच्छे थे? सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस भावुक पोस्ट ने रुलाए लोगKarwa Chauth Fashion Trends: इस व्रत पर बिखेरें अपने हुस्न का जादू, ट्रेंड में छाई हैं सुर्ख लाल रंग की ये 5 खूबसूरत साड़ियांFaridkot vigilance arrest ASI bribery : फरीदकोट में 80 हजार की रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह रंगे हाथों गिरफ्तारमनीष सिसोदिया समेत AAP नेता चंडीगढ़ में चुनाव कार्यालय घेरने निकले, पुलिस से धक्कामुक्की के बाद हिरासत में लिए गए36 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 3,243 करोड़ रुपये : बलजीत कौरCollege Days Viral Post: कॉलेज के दिन सच में सबसे अच्छे थे? सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस भावुक पोस्ट ने रुलाए लोगKarwa Chauth Fashion Trends: इस व्रत पर बिखेरें अपने हुस्न का जादू, ट्रेंड में छाई हैं सुर्ख लाल रंग की ये 5 खूबसूरत साड़ियां

Faridabad News: फरीदाबाद में टला बड़ा हादसा, प्रेमी से बहस के बाद आगरा नहर में कूदने पहुंची युवती को लोगों ने बचाया

AAmandeep Singh
Faridabad News: फरीदाबाद में टला बड़ा हादसा, प्रेमी से बहस के बाद आगरा नहर में कूदने पहुंची युवती को लोगों ने बचाया

फरीदाबाद में टला बड़ा हादसा, प्रेमी से बहस के बाद आगरा नहर में कूदने पहुंची युवती को लोगों ने बचाया

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Faridabad News: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां स्थानीय लोगों की समझदारी और पुलिस की तत्परता से एक युवती की जान बच गई। प्रेमी से फोन पर हुई तीखी बहस के बाद डिप्रेशन में आई 24 वर्षीय युवती अपनी जीवन लीला समाप्त करने के इरादे से पल्ला पुल के पास आगरा नहर तक पहुंच गई थी। (faridabad news today) धीरज नगर के समीप नहर की मुंडेर पर युवती को बदहवास हालत में खड़ा देख राहगीरों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्रेमी से फोन पर विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान 24 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेवला महाराजपुर की रहने वाली है। मुस्कान अपने परिवार से अलग राव निहाल अपार्टमेंट में किराए पर रहकर सेक्टर-28 स्थित नीलकमल कंपनी में नौकरी करती है। (agra canal faridabad news)  बताया जा रहा है कि उसका बड़कल गांव के रहने वाले आरिफ नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। 8 अक्टूबर की रात फोन पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। इस कहासुनी से आहत होकर मुस्कान देर रात ही पल्ला पुल के पास स्थित आगरा नहर पहुंच गई।

राहगीरों की नजर पड़ी और बच गई जान

धीरज नगर के पास जब मुस्कान नहर की दीवार पर खड़ी थी, तब वहां से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए लोगों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत डायल-112 और स्थानीय पल्ला पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पल्ला थाने की बाइक राइडर टीम और पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों और पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए युवती को बातों में उलझाया और सुरक्षित तरीके से नहर की दीवार से नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे पल्ला थाने लाया गया।

परिजनों को सौंपी गई युवती, थाना प्रभारी ने जताई अनभिज्ञता

थाने में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की गई काउंसलिंग और पूछताछ के बाद युवती के परिजनों से संपर्क किया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी देकर उसकी मां मुकेश को थाने बुलाया और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद युवती को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। (faridabad crime news) हालांकि, जब इस पूरी घटना को लेकर पल्ला थाना इंचार्ज सत्य प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने मामले की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि इस संबंध में उनके पास कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, हालांकि आगरा नहर के आसपास अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

यह भी पढ़ें– CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में, हरियाणा में नेताओं पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।