September 22, 2026

Faridabad News: फरीदाबाद में एस्कॉर्ट गार्ड में तैनात हवलदार की सर्विस कार्बाइन से गोली चलने से मौत

0
Faridabad News: फरीदाबाद में एस्कॉर्ट गार्ड में तैनात हवलदार की सर्विस कार्बाइन से गोली चलने से मौत

फरीदाबाद में एस्कॉर्ट गार्ड में तैनात हवलदार की सर्विस कार्बाइन से गोली चलने से मौत

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद शहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सेक्टर-29 (Sector 29 Faridabad Police) पुल के पास तैनात हरियाणा पुलिस के हवलदार वीरेंद्र (Havildar Virender Faridabad) की गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हवलदार वीरेंद्र एस्कॉर्ट गार्ड की ड्यूटी पर तैनात थे, तभी अचानक उनकी सर्विस कार्बाइन से गोली चल गई और सीधे उन्हें जा लगी। आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सर्विस कार्बाइन से अचानक चली गोली

मामले की जानकारी देते हुए फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हवलदार वीरेंद्र एस्कॉर्ट गार्ड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी दौरान जब वे सेक्टर-29 पुल के पास मौजूद थे, तभी अचानक उनकी सर्विस कार्बाइन (Service Carbine Shot) से फायर हो गया। गोली लगते ही वीरेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मी तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन शरीर से अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

हादसे की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि कार्बाइन से गोली अचानक किसी तकनीकी खराबी (Escort Guard Death) के कारण चली या इसके पीछे कोई और वजह थी। घटना के वक्त मौके पर मौजूद अन्य जवानों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरी स्थिति साफ हो सके।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी के बहल में नाले में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed