Bhiwani News: भिवानी के बहल में नाले में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं
भिवानी के बहल में नाले में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं
Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी जिले के बहल कस्बे (Behal Fire Incident) में मंगलवार को उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब सुरपुरा रोड (Surpura Road Behal) के पास गुजर रहे एक मुख्य नाले से अचानक आग की भयानक लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग इतनी बेकाबू हो गई कि उससे निकला गाढ़ा काला धुआं आसमान में छा गया। धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से साफ दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने शुरू किया बचाव अभियान
नाले से आग और धुआं उठता देख मौके पर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण और व्यापारी जमा हो गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग (Fire Brigade Bhiwani) को दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों को खाली कराया गया। इसके बाद स्थानीय निवासियों और पुलिस ने मिलकर आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की।
दो दिन पहले केमिकल कैंटर पलटने से नाले में घुल गया था ज्वलनशील पदार्थ
इस अग्निकांड की जड़ें शनिवार रात को हुए एक हादसे से जुड़ी हैं। दरअसल, शनिवार देर रात बहल बस स्टैंड के पास केमिकल से भरा एक तेज रफ्तार कैंटर (Chemical Canter Accident) अनियंत्रित होकर नाले के ठीक पास पलट गया था। लीकेज के कारण कैंटर में भरा भारी मात्रा में केमिकल बहकर सीधे नाले में समा गया था।
रविवार को भी हुआ था बड़ा हादसा, रेहड़ियां आई थीं चपेट में
रविवार सुबह जब क्रेन की मदद से पलटे हुए कैंटर को सीधा करने की कोशिश की जा रही थी, तब भी अचानक चिंगारी उठने से भीषण आग भड़क गई थी। उस दौरान दमकल की 6 से 7 गाड़ियों और ग्रामीणों के कड़े प्रयास के बाद ही लपटों पर काबू पाया जा सका था। (Bhiwani Police) उस हादसे में सड़क किनारे लगने वाली कई रेहड़ियां और खोखे जलकर खाक हो गए थे। दो दिन बाद उसी नाले में सुरपुरा रोड के पास एक बार फिर आग लग गई, क्योंकि केमिकल का असर नाले के अंदर तक फैला हुआ था।
यह भी पढ़ें– Sonipat Dairy Fire: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में महावीर डेयरी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची इमारत
