Breaking News
Narnaul City News: नारनौल में नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, सीआईए टीम ने 8.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तारBigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ में मचा बवाल, वीकेंड का वार में गुल्लू ने खोली आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान की पोल, वायरल हुआ प्रोमोNarnaul: एसआईआर नोटिस मामलों के निपटारे पर जोर, जिला में 1,454 सुनवाई मामले लंबित, 28 अक्टूबर तक होगा निपटाराKurukshetra Guest Teachers Protest: कुरुक्षेत्र में गेस्ट टीचरों पर बरसीं पानी की बौछारें, CM आवास घेरने पहुंचे शिक्षकों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, 111 दिन से जारी है धरनाNarnaul Crime News: नारनौल के नसीबपुर क्षेत्र में पुलिस की रेड, जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तारNarnaul City News: नारनौल में नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, सीआईए टीम ने 8.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तारBigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ में मचा बवाल, वीकेंड का वार में गुल्लू ने खोली आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान की पोल, वायरल हुआ प्रोमोNarnaul: एसआईआर नोटिस मामलों के निपटारे पर जोर, जिला में 1,454 सुनवाई मामले लंबित, 28 अक्टूबर तक होगा निपटाराKurukshetra Guest Teachers Protest: कुरुक्षेत्र में गेस्ट टीचरों पर बरसीं पानी की बौछारें, CM आवास घेरने पहुंचे शिक्षकों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, 111 दिन से जारी है धरनाNarnaul Crime News: नारनौल के नसीबपुर क्षेत्र में पुलिस की रेड, जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

Faridabad News: फरीदाबाद में 1.4 करोड़ की डकैती का पर्दाफाश, पूर्व सरपंच का पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार

AAmandeep Singh
Faridabad News: फरीदाबाद में 1.4 करोड़ की डकैती का पर्दाफाश, पूर्व सरपंच का पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार

फरीदाबाद में 1.4 करोड़ की डकैती का पर्दाफाश, पूर्व सरपंच का पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Faridabad News: फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव में पिछले दिनों पूर्व सरपंच के घर हुई करोड़ों रुपये की दुस्साहसिक डकैती का पर्दाफाश हो गया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्य साजिशकर्ता पड़ोसी समेत तीन आरोपियों को धर दबोचा है। इस वारदात ने साबित कर दिया है कि कई बार अपनों की गद्दारी ही घर को खाली करवा देती है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को रिमांड पर लिया है ताकि फरार चल रहे अन्य साथियों की धरपकड़ की जा सके और लूटी गई रकम का बड़ा हिस्सा बरामद किया जा सके।

जमीन की रजिस्ट्री का कैश रखा था घर में, पड़ोसी ने रची साजिश

विज्ञापन

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस पूरी डकैती का मास्टरमाइंड पीड़ित पूर्व सरपंच अब्दुल कदीम का पड़ोसी साहुन खान ही था। अब्दुल कदीम प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और उन्हें 26 सितंबर को जमीन की कुछ रजिस्ट्रियां करानी थीं। इसके लिए उन्होंने हाल ही में बेची गई जमीन से मिली भारी-भरकम नकदी अपने घर पर रखी थी। पड़ोसी साहुन खान को इस बात की भनक लग गई थी कि घर में भारी मात्रा में कैश मौजूद है। लालच में आकर साहुन ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी अपने संपर्क के जरिए पेशेवर बदमाशों को इसकी सूचना दे दी और डकैती डालने का ब्लूप्रिंट तैयार किया।

रात ढाई बजे दीवार तोड़कर घुसे हथियारबंद बदमाश

घटना 25-26 सितंबर की दरमियानी रात की है। उस वक्त पूर्व सरपंच घर में अकेले थे क्योंकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। रात करीब ढाई बजे सात हथियारबंद बदमाश घर की पिछली दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। गहरी नींद में सो रहे अब्दुल कदीम को बदमाशों ने हथियारों के बल पर तुरंत दबोच लिया। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें चारपाई पर ही रस्सियों से कसकर बांध दिया। एक बदमाश उन पर बंदूकतान कर पहरा देता रहा, जबकि बाकी साथियों ने कमरों के ताले और अलमारियां तोड़ डालीं। बदमाश घर में रखी 1.04 करोड़ रुपये की नकदी समेटकर उसी रास्ते से फरार हो गए।

यूपी से आए थे बदमाश, पुलिस ने दबोचा

साइज के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से अर्टिगा कार में सवार होकर आए बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पड़ोसी साहुन ने बदमाशों को रेकी करने में मदद की थी। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पड़ोसी साहुन खान के अलावा उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी हैदर अली उर्फ इमामुद्दीन, मोहम्मद आरिफ और मोसीब आलम को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश कर पुलिस ने इन्हें 7 दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि गिरोह के बाकी फरार बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें– CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में, हरियाणा में नेताओं पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।