Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridabad Factory Fire: फरीदाबाद के कपड़ा कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख, एक कार भी स्वाहा

GGaganpreet Kaur
फरीदाबाद के कपड़ा कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख, एक कार भी स्वाहा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर के फरीदाबाद में बुधवार की सुबह एक बड़े हादसे के साथ हुई। पल्ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस्माइलपुर और बसंतपुर के बीच पुस्ता रोड पर स्थित एक कपड़ों के कारखाने में अचानक आग धधक उठी। देखते ही देखते लपटों ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसमान में काले धुएं का गुबार और ऊंची लपटें कई किलोमीटर दूर से ही साफ देखी जा सकती थीं। आग की तपिश इतनी तेज थी कि आसपास के रिहायशी मकानों की दीवारें तपने लगीं, जिसके बाद एहतियातन पुलिस ने पड़ोस के घरों को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा।

4 घंटे तक चला दमकल का रेस्क्यू ऑपरेशन

विज्ञापन

घटना की जानकारी सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस और दमकल केंद्र को दी गई। सूचना मिलते ही पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश और नवीन नगर चौकी इंचार्ज राकेश भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए फरीदाबाद और आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियों को तुरंत रवाना किया गया। तंग रास्तों और भीषण गर्मी के बीच फायर फाइटर्स ने मोर्चा संभाला। करीब चार घंटे तक चले लगातार पानी की बौछारों के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।

पार्किंग में खड़ी गाड़ियां बचाईं, एक कार हुई खाक

जिस कारखाने में आग लगी, उसके ठीक बगल में एक खुला मैदान था जिसका इस्तेमाल पार्किंग के तौर पर किया जाता था। वहां कई वाहन खड़े थे। आग फैलती देख पुलिसकर्मियों ने स्थानीय युवाओं की मदद से आनन-फानन में ज्यादातर गाड़ियों को धक्का मारकर और चाबियों का इंतजाम कर वहां से सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि, एक कार लपटों के ठीक दायरे में होने के कारण समय रहते हटाई नहीं जा सकी और वह देखते ही देखते लोहे के ढांचे में तब्दील हो गई।

साजिश की आशंका, मालिक ने लगाए आरोप

कारखाने के मालिक देवेंद्र अवाना ने बताया कि इस गोदाम सह कारखाने में कपड़ों के बड़े-बड़े थान रखे जाते थे, जिनकी सप्लाई अलग-अलग नामी गारमेंट कंपनियों को की जाती थी। देवेंद्र ने दमकल विभाग की गाड़ियों पर शुरुआती वक्त में थोड़ा लेट पहुंचने का आरोप भी लगाया। सबसे गंभीर बात यह है कि उन्होंने इस हादसे के पीछे किसी की साजिश होने की आशंका जताई है। मालिक का कहना है कि आग खुद से नहीं लगी, बल्कि इसे जानबूझकर लगाया गया है।

पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच

थाना प्रभारी सत्य प्रकाश के मुताबिक, शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा था, लेकिन अब फैक्ट्री मालिक के बयान और अंदेशे को देखते हुए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस आसपास के रास्तों और पुस्ता रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि सुबह के वक्त कारखाने के आसपास किसी संदिग्ध की आवाजाही का पता लगाया जा सके। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर सैंपल जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।