Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridabad Crime Branch: फरीदाबाद पुलिस का 'सिंघम' अवतार: हथौड़े से पैर तोड़ने वाले बदमाशों का सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस

AAmandeep Singh
फरीदाबाद पुलिस का 'सिंघम' अवतार: हथौड़े से पैर तोड़ने वाले बदमाशों का सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद। फरीदाबाद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अब ‘इलाज’ का नया तरीका अख्तियार किया है। गांव फतेहपुर बिल्लौच में एक युवक को बेरहमी से पीटने और हथौड़ों से उसके पैर तोड़ने वाले बदमाशों का सरेआम जुलूस निकालकर पुलिस ने कड़ा संदेश दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़े गए दो आरोपियों का सिर मुंडवाकर उन्हें उसी बाजार और गलियों में पैदल घुमाया, जहाँ कुछ दिन पहले इनके खौफ से लोग घरों में दुबक गए थे।

क्या था पूरा मामला?

विज्ञापन

बीती 26 अप्रैल को फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच इलाके से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया था। इसमें चार से पांच हमलावर एक निहत्थे युवक को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों और हथौड़ों से उसके पैरों पर वार कर रहे थे। हमला इतना बर्बर था कि युवक के पैरों की हड्डियां कई जगह से टूट गईं। इस दौरान बदमाश बेखौफ होकर अपनी मर्दानगी का प्रदर्शन कर रहे थे, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत और गुस्सा दोनों फैल गया था।

छेड़छाड़ का विरोध पड़ा था भारी

जांच में सामने आया कि विवाद की जड़ बेहद शर्मनाक थी। पकड़े गए आरोपी पीड़ित युवक की रिश्ते की बहन पर काफी समय से गंदी नजर रख रहे थे और उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। जब भाई ने इसका विरोध किया और बदमाशों को शिकायत करने की चेतावनी दी, तो आरोपियों ने रंजिश पाल ली। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने युवक को अकेला पाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस की ‘स्पेशल डोज’ और पब्लिक परेड

वारदात के बाद सक्रिय हुई क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने महज़ औपचारिकता निभाने के बजाय इन गुंडों का सार्वजनिक रूप से अहंकार चकनाचूर करने का फैसला किया। पुलिस टीम आरोपियों को उसी जगह ले गई जहाँ उन्होंने वारदात की थी। वहां स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उनका सिर गंजा किया गया और फिर उन्हें पैदल घुमाया गया। इस दौरान आरोपी सिर झुकाकर चलते नजर आए।

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि समाज में कानून का डर कायम करने के लिए इस तरह की कार्रवाई जरूरी है। फरार चल रहे बाकी दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द वे भी सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल, इस परेड की चर्चा पूरे फरीदाबाद में है और लोग पुलिस के इस सख्त अंदाज की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।