Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridabad Murder News: फरीदाबाद में सनसनी: शराब नहीं मिली तो आहाता मैनेजर को पत्थरों से मार डाला

AAmandeep Singh
फरीदाबाद में सनसनी: शराब नहीं मिली तो आहाता मैनेजर को पत्थरों से मार डाला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी बीती रात सेक्टर-3 इलाके में देखने को मिली। यहां एक शादी समारोह में आए युवकों ने महज इसलिए एक युवक की जान ले ली क्योंकि उसने समय खत्म होने के बाद शराब परोसने से मना कर दिया था। मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले 30 वर्षीय आदेश यादव के रूप में हुई है, जो पिछले दो साल से यहां एक आहाते में बतौर मैनेजर काम कर रहा था। सनसनीखेज बात यह है कि जहां यह कत्लेआम हुआ, वहां से पुलिस चौकी चंद कदमों की दूरी पर है, लेकिन हमलावरों के मन में कानून का रत्ती भर भी खौफ नजर नहीं आया।

जिद, बहस और फिर खूनी खेल

विज्ञापन

वारदात की शुरुआत रात करीब साढ़े बारह बजे हुई। मृतक के भाई सुमित के मुताबिक, पास के ही कम्युनिटी सेंटर में चल रही शादी से दो-तीन युवक आहाते पर आए। आहाता बंद हो चुका था, लेकिन युवक जबरन अंदर बैठकर शराब पीने की जिद करने लगे। आदेश ने जब नियमों का हवाला देते हुए मना किया, तो उनके बीच तीखी बहस हो गई। उस वक्त तो युवक वहां से चले गए, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वे बड़ी साजिश के साथ लौटेंगे। कुछ ही देर बाद वे अपने साथ 8-10 अन्य साथियों को लेकर आए और सोते हुए आदेश पर लाठियों और पत्थरों से टूट पड़े।

बेरहमी की हदें पार: मौके पर ही तोड़ा दम

हमलावरों ने आदेश को संभलने तक का मौका नहीं दिया। उसे बीच सड़क पर घसीटा गया और तब तक पीटा गया जब तक उसके शरीर में हरकत बंद नहीं हो गई। भाई सुमित ने बताया कि शोर सुनकर जब तक लोग मदद के लिए दौड़ते, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पत्थर और डंडों के प्रहार से आदेश के सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है, जो इस वक्त गहरे सदमे में है।

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा पर सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शादी समारोह में आए मेहमानों की भी सूची तैयार की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान पुख्ता हो सके। पुलिस ने दावा किया है कि कुछ संदिग्धों को राउंडअप किया गया है और जल्द ही मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। हालांकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के समय पीसीआर गश्त न होने के कारण बदमाशों के हौसले बढ़े हुए हैं और वे छोटी-छोटी बातों पर खूनी वारदातों को अंजाम देने से नहीं कतराते।

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।