Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridabad Police News: बेजुबानों की वफादारी: फरीदाबाद में लापता महिला का शव उन कुत्तों ने ढूंढा जिन्हें वह खिलाती थी रोटी

AAmandeep Singh
बेजुबानों की वफादारी: फरीदाबाद में लापता महिला का शव उन कुत्तों ने ढूंढा जिन्हें वह खिलाती थी रोटी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद।  कहते हैं कि इंसान भले ही एहसान भूल जाए, लेकिन बेजुबान कभी अपने मददगार को नहीं भूलते। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में यह कहावत हकीकत में तब्दील हो गई। यहां रहने वाली अनिता देवी पिछले 6 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब थी, लेकिन पुलिस और परिजन तमाम कोशिशों के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा पा रहे थे। अंत में सफलता उन दो कुत्तों को मिली, जिन्हें अनिता हर दिन बड़े चाव से रोटियां खिलाती थी। जैसे ही परिजनों की तलाश नाले के पास पहुंची, ये कुत्ते वहां शोर मचाने लगे और पानी में कूदकर उस जगह की ओर इशारा किया जहां अनिता का शव जलकुंभी के नीचे छिपाकर रखा गया था।

बिजली बिल भरवाने के बहाने जाल में फंसाया, फिर कर दी हत्या

विज्ञापन

पुलिस की तफ्तीश में जो कहानी निकलकर सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। 15 अप्रैल को अनिता के पड़ोस में रहने वाला परमजीत गैस सिलेंडर देने के बहाने उसके घर पहुंचा था। इसके बाद वह झांसा देकर अनिता को बिजली का बिल भरवाने के लिए अपने साथ मोटरसाइकिल पर ले गया। लेकिन वह उसे वापस घर लाने के बजाय मौत के घाट उतारने के इरादे से सुनसान इलाके में ले गया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को गांव मोहला के पास एक नाले में फेंक दिया और ऊपर से जलकुंभी डाल दी ताकि किसी को शक न हो। इस पूरी वारदात में परमजीत के पिता जगमिंदर डागर ने भी उसका साथ दिया।

कुत्तों ने ऐसे ढूंढ निकाला अपनी मालकिन का शव

जब अनिता के परिजन 18 अप्रैल को उसकी तलाश में दर-दर भटक रहे थे, तब उनके साथ अनिता के चहेते स्ट्रीट डॉग्स ‘शेरू और रॉकी’ भी चल रहे थे। नाले के पास पहुंचते ही कुत्तों ने अजीब व्यवहार करना शुरू कर दिया। वे झाड़ियों के पास जाकर जोर-जोर से भौंकने लगे और वहां अनिता की साड़ी का एक हिस्सा ढूंढ निकाला। इसके बाद शेरू ने सीधे नाले में छलांग लगा दी। जैसे ही जलकुंभी हटी, पानी के अंदर से अनिता के पैर दिखाई देने लगे। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई कि जिन बेजुबानों को महिला रोटी देती थी, उन्होंने अपनी मालकिन का कर्ज उतारा है।

मुख्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी पिता जगमिंदर डागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। हालांकि, हत्या का मुख्य आरोपी परमजीत अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अनिता का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और यहां किराए पर रहता था। हत्या के पीछे के सटीक कारणों का खुलासा परमजीत की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।