Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Surajkund Road Crime: अरावली की पहाड़ियों में मांस काटने पर हंगामा, पुलिस वाहन के आगे लेटे कार्यकर्ता

AAmandeep Singh
Surajkund Road Crime: अरावली की पहाड़ियों में मांस काटने पर हंगामा, पुलिस वाहन के आगे लेटे कार्यकर्ता

अरावली की पहाड़ियों में मांस काटने पर हंगामा, पुलिस वाहन के आगे लेटे कार्यकर्ता

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Surajkund Road Crime: फरीदाबाद के सूरजकुंड रोड स्थित अरावली की पहाड़ियों के समीप रविवार को कथित तौर पर गोमांस काटने की अफवाह के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे। (Surajkund Police Station) देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को स्थिति संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस और उग्र कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे के चलते सूरजकुंड रोड पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

साथी के कॉल के बाद मौके पर पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस की गाड़ी के आगे लेटे

विज्ञापन

हिंदू रक्षा दल के सदस्य दीपक ने दावा किया कि उनके एक साथी सागर को पहाड़ियों के बीच अवैध रूप से मांस काटे जाने की जानकारी मिली थी। जब सागर ने वहां जाकर देखा तो कथित तौर पर गोकशी की जा रही थी। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने सागर पर चाकू से हमला करने का प्रयास भी किया, जिसके बाद उसने तुरंत अन्य कार्यकर्ताओं को फोन कर बुला लिया।

घटना की खबर मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए मौके से सोनू, साकिर और राजेश नाम के तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। लेकिन बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता इस बात पर अड़ गए कि आरोपियों को उनके हवाले किया जाए या मौके पर ही सख्त कार्रवाई हो। आक्रोशित कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी के आगे जमीन पर बैठ गए और रास्ते को ब्लॉक कर दिया।

पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग, हटाया जाम

प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने और पुलिस वाहन को रास्ता दिलाने के लिए पुलिस कर्मियों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक खींचतान और धक्का-मुक्की चलती रही। (Hindu Raksha Dal Faridabad) पुलिस ने हवा में तनाव बढ़ता देख कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाया और भीड़ को तितर-बितर कर सूरजकुंड रोड पर ठप पड़े यातायात को फिर से सुचारू कराया।

पुलिस का साफ रुख: ‘नगर निगम का अधिकृत स्थल, नहीं बनता कोई केस’

पूरे घटनाक्रम पर स्थिति स्पष्ट करते हुए सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद ने बताया कि जिस जगह को लेकर हंगामा किया जा रहा था, वह दरअसल नगर निगम का अधिकृत बूचड़खाना था। वहां किसी भी तरह का अवैध या गैर-कानूनी काम नहीं हो रहा था। थाना प्रभारी ने कहा कि भ्रामक सूचना के कारण कुछ समय के लिए माहौल जरूर गरमा गया था, लेकिन जांच के बाद हिरासत में लिए गए सभी लोगों को छोड़ दिया गया है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, मामले में कोई अपराध नहीं बनता है और फिलहाल इलाके में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में अक्टूबर में भी गर्मी का प्रकोप, 3 दिन सूखा रहने के बाद इस दिन हो सकती है बारिश

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।