Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब के फिरोजपुर में किसान ने पत्नी-बेटे को गोली मारी: आत्महत्या का प्रयास किया, सभी की हालत गंभीर

VVinita Kohli
पंजाब के फिरोजपुर में किसान ने पत्नी-बेटे को गोली मारी: आत्महत्या का प्रयास किया, सभी की हालत गंभीर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फिरोजपुर: पंजाब में फिरोजपुर के बाजीदपुर गांव में 37-वर्षीय एक किसान ने शुक्रवार को अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी पत्नी और चार साल के बेटे को कथित तौर पर गोली मार दी और आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि तीनों की हालत गंभीर है और उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि इस कदम के पीछे के कारण की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घायलों की पहचान जगसीर सिंह उर्फ ​​सबा (37), उनकी पत्नी नवनीत कौर और उनके बेटे वारिसदीप सिंह (चार) के रूप में हुई है। घटना के समय दंपति का बड़ा बेटा अभिजीत सिंह (11) स्कूल में था।

यह घटना दोपहर करीब तीन बजे की है, जब जगसीर सिंह घर आया। यह पता नहीं चल पाया कि वह कहां से लौटा था। इसके तुरंत बाद, उसने कथित तौर पर अपनी प्वाइंट 32 बोर की पिस्तौल से अपने कमरे के अंदर गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे और घायलों को पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बाद में उन्हें डीएमसी, लुधियाना भेज दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) करण शर्मा समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शर्मा ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि पति-पत्नी दोनों को सिर में गोली लगी है, जबकि बच्चे को पेट में गोली लगी है।

विज्ञापन

फिरोजपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।