Breaking News
Kaithal medical college accident: कैथल में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज की सीढ़ियों से गिरकर मजदूर की मौतपंजाब में आज से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश के आसार; 11 जिलों में तेज हवाओं का अलर्टAmbala cyber crime: अंबाला में 6.42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपीWorld Polio Day: विश्व पोलियो दिवस आज, जानिए इस गंभीर बीमारी का इतिहास, महत्व और साल 2026 की थीमHaryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारीKaithal medical college accident: कैथल में निर्माणाधीन भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज की सीढ़ियों से गिरकर मजदूर की मौतपंजाब में आज से बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश के आसार; 11 जिलों में तेज हवाओं का अलर्टAmbala cyber crime: अंबाला में 6.42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, यूपी से गिरफ्तार हुए दो शातिर आरोपीWorld Polio Day: विश्व पोलियो दिवस आज, जानिए इस गंभीर बीमारी का इतिहास, महत्व और साल 2026 की थीमHaryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी

Rewari : रेवाड़ी के कमालपुर में एचपीसीएल प्लांट के पास मिला किसान का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Rewari : रेवाड़ी के कमालपुर में एचपीसीएल प्लांट के पास मिला किसान का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

प्रतीकात्मक चित्रण

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Rewari : हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाड़ावास रोड स्थित कमालपुर गांव में सोमवार देर शाम एचपीसीएल प्लांट के पास एक खाली जमीन पर संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय किसान का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त गांव के ही रहने वाले जितेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो दो बच्चों के पिता थे।

मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते पुलिस इसे प्रथम दृष्टया सुनियोजित हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। इस मामले में मृतक के एक पुराने दोस्त और कंस्ट्रक्शन ठेकेदार पर हत्या का शक जताया जा रहा है।

खाली जमीन पर मिला शव, गांव में फैली सनसनी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को भाड़ावास रोड पर स्थित एचपीसीएल प्लांट के पास खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने एक शव को पड़ा देखा। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय सरपंच और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान गांव कमालपुर निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई, जो गांव में रहकर ही खेती-बाड़ी का काम संभालते थे।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक जितेंद्र यादव अपने परिवार का भरण-पोषण खेती से करते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। कुछ साल पहले उनके पिता का भी निधन हो चुका है, ऐसे में परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी।

अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

20 साल पुरानी दोस्ती पर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच और चर्चाओं के अनुसार, मृतक जितेंद्र यादव और प्रवीण नामक व्यक्ति के बीच करीब 20 साल से गहरी दोस्ती थी। जितेंद्र जहां खेती-बाड़ी से जुड़े थे, वहीं प्रवीण पेशे से एक कंस्ट्रक्शन ठेकेदार है।

परिवार और जानकारों के बीच इस बात की चर्चा है कि इस हत्याकांड के तार इसी पुरानी दोस्ती से जुड़े हो सकते हैं और शक की सुई ठेकेदार प्रवीण की तरफ घूम रही है।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर एक पक्के दोस्त ने इस खौफनाक वारदात को क्यों अंजाम दिया। पुलिस इस एंगल पर भी बारीकी से पड़ताल कर रही है, लेकिन शुरुआती दौर में पुलिस अधिकारी इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

यह भी देखें – चार बच्चों और 9 लाख के जेवर संग लापता हुईं दो सहेलियां, पतियों ने कहा- आपस में कर ली शादी

आज होगा पोस्टमार्टम, खुलासे का इंतजार

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है, जिसका आज डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों और समय का पुख्ता खुलासा हो सकेगा।

मॉडल टाउन थाना पुलिस का कहना है कि तमाम साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।