Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Fatehabad Bhuna Child Accident: कचरा गाड़ी बैक करते समय हुआ बड़ा हादसा, डेढ़ वर्षीय अंश की मौत से सहमा इलाका

GGaganpreet Kaur
कचरा गाड़ी बैक करते समय हुआ बड़ा हादसा, डेढ़ वर्षीय अंश की मौत से सहमा इलाका
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फतेहाबाद। फतेहाबाद के भूना कस्बे का वार्ड नंबर-9 बुधवार को एक ऐसी चीख-पुकार से दहल उठा, जिसने हर सुनने वाले की आंखें नम कर दीं। रोज की तरह नगरपालिका की डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन गाड़ी सुबह गली में आई थी। लोग अपने घरों से निकलकर कचरा डाल रहे थे। इसी दौरान गली में खेल रहा डेढ़ साल का मासूम अंश कचरा गाड़ी के पिछले हिस्से की तरफ चला गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता या बच्चे को वहां से हटाता, वह गाड़ी के पहिए की चपेट में आ चुका था। हादसे के बाद पूरी गली में कोहराम मच गया।

चिल्लाती रही दादी, नहीं सुनी ड्राइवर ने आवाज

विज्ञापन

अंश के पिता प्रदीप कुमार के दो बच्चे हैं, जिनमें एक तीन साल की बेटी और छोटा बेटा अंश था। अंश अभी ठीक से चलना भी नहीं सीखा था। अंश की दादी धूपा देवी ने रुंधे गले से बताया कि ड्राइवर दीपक जब कचरा लेने के बाद गाड़ी को मोड़ने के लिए पीछे की तरफ ला रहा था, तब अंश वहीं खड़ा था। उन्होंने ड्राइवर को सचेत करने के लिए जोर-जोर से आवाजें भी लगाईं और रुकने का इशारा किया। लेकिन आरोप है कि ड्राइवर ने ध्यान नहीं दिया और लापरवाही से गाड़ी पीछे बढ़ाता चला गया, जिससे बच्चा सीधे वाहन के नीचे आ गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

हादसा होते ही ड्राइवर और आसपास के लोग सहम गए। आनन-फानन में घायल बच्चे को उसी कचरा गाड़ी में डालकर भूना के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अंश की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत हिसार रेफर कर दिया। परिजन एम्बुलेंस के जरिए उम्मीद की आस लिए हिसार की तरफ भागे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। हिसार पहुंचने से पहले ही रास्ते में मासूम अंश ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की मामले की तफ्तीश

मासूम की मौत की खबर मिलते ही भूना थाना पुलिस की टीम मौके पर और अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में नगरपालिका के वाहनों की गति और चालकों की सजगता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझने से पूरे वार्ड में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।