Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Fatehabad Crime: फतेहाबाद में कचरे को लेकर दो दुकानदारों में गदर, दुकान में घुसकर पीटा, CCTV फुटेज वायरल

Fatehabad Crime: फतेहाबाद में कचरे को लेकर दो दुकानदारों में गदर: दुकान में घुसकर पीटा, CCTV फुटेज वायरल

फतेहाबाद में कचरे को लेकर दो दुकानदारों में गदर: दुकान में घुसकर पीटा, CCTV फुटेज वायरल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Fatehabad Crime: शहर की व्यस्ततम 4 मरला कॉलोनी में मामूली कचरा फेंकने की बात पर दो दुकानदारों के बीच हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि नौबत खूनी संघर्ष तक आ पहुंची। बाजार में सरेआम हुई इस हाथापाई और लात-घूंसे चलने की घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है।

दुकान में घुसा अज्ञात युवक, बहस के बाद शुरू हुई मारपीट

विज्ञापन

वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि ‘दुल्हन श्रृंगार पैलेस’ के संचालक राकेश अपनी दुकान के काउंटर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान पड़ोस की दुकान की तरफ से आया एक अनजान युवक अचानक दुकान के भीतर दाखिल होता है और राकेश से बहस शुरू कर देता है।

देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल जाती है। राकेश खुद के बचाव में दुकान से छड़ी उठाकर बाहर निकलते हैं, लेकिन बाहर पहले से ही मौजूद दूसरे पक्ष के लोग उन पर टूट पड़ते हैं और बीच सड़क पर हंगामा शुरू हो जाता है।

कचरे की पुरानी रंजिश ने पकड़ा तूल

दुकानदार राकेश का आरोप है कि करीब चार साल पहले भी ‘पंजाबी श्रृंगार पैलेस’ के मालिक रामप्रकाश के साथ उनका कचरा फेंकने को लेकर झगड़ा हुआ था। घटना वाले दिन रामप्रकाश के कर्मचारियों ने फिर से उनकी दुकान के पास कचरा खिसका दिया।

जब उन्होंने इस पर ऐतराज जताया और कचरा वापस करवाया, तो आरोप है कि रामप्रकाश ने कुछ बाहरी युवकों को मौके पर बुलवा लिया। इन्हीं में से एक युवक ने दुकान में घुसकर उन पर हमला बोल दिया।

महिला स्टाफ भी आपस में भिड़ा, पुलिस कर रही जांच

सड़क पर लात-घूंसे चलने के दौरान स्थिति तब और बिगड़ गई जब दोनों दुकानों का महिला स्टाफ भी इस झगड़े में कूद पड़ा। महिलाओं के बीच भी तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान दूसरे पक्ष के अंग्रेज नाम के एक युवक के हाथ में चोट आई है।

बाजार में हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों पक्षों ने बस स्टैंड चौकी पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने मौके के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज और बयानों के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें–Faridabad News: फरीदाबाद में हनीट्रैप का भंडाफोड़, अश्लील वीडियो के नाम पर 1 लाख वसूलती महिला गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।