Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Fatehabad News: भिवानी की बेटी संग फतेहाबाद में दरिंदगी, दहेज के लिए मारपीट, पति देता था तलाक की धमकी

Fatehabad News: भिवानी की बेटी संग फतेहाबाद में दरिंदगी, दहेज के लिए मारपीट, पति देता था तलाक की धमकी

भिवानी की बेटी संग फतेहाबाद में दरिंदगी, दहेज के लिए मारपीट, पति देता था तलाक की धमकी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Fatehabad News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। भिवानी की रहने वाली एक बेटी ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और गहने हड़पने का संगीन आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर भट्टू थाना पुलिस ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के छह महीने बाद ही शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर

विज्ञापन

भिवानी के नया बाजार निवासी प्रिया शर्मा के मुताबिक, उनका विवाह 27 फरवरी 2018 को फतेहाबाद के गांव डाबी खुर्द निवासी योगेश के साथ हुआ था। शादी के शुरुआती छह महीने तो जैसे-तैसे ठीक बीते, लेकिन उसके बाद ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आ गया। कम दहेज लाने के ताने देकर बात-बात पर झगड़ा किया जाने लगा और पीड़िता के साथ मारपीट शुरू हो गई।

सास की बीमारी में सेवा की, फिर भी नहीं बदला रवैया

ससुराल में लगातार बढ़ते विवाद के चलते पति उसे किराए के मकान में अलग ले जाकर रहने लगा। हालांकि, जब उसकी सास को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हुई, तो पीड़िता मानवता के नाते सेवा-सुश्रूषा करने वापस अपने मुख्य ससुराल आ गई। करीब पांच साल तक घर संभालने और सास की सेवा करने के बावजूद ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। तंग आकर वह अपने मायके भिवानी लौटने पर मजबूर हो गई।

तलाक की धमकी और गहने हड़पने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने एक महीने बाद दोबारा घर बसाने की कोशिश की, तो उसके साथ फिर से मारपीट की गई। बीमार होने पर भी उसका इलाज तक नहीं कराया जाता था। हद तो तब हो गई जब उसका पति बात-बात पर उसे तलाक देने की धमकियां देने लगा। पीड़िता के पिता ने जब दामाद को समझाने की कोशिश की, तो उनके साथ भी तीखी कहासुनी और अभद्रता की गई।

पीड़िता के अनुसार, उसके तमाम कीमती गहने (स्त्रीधन) पति ने अपने पास जबरन रख लिए हैं और वापस मांगने पर गाली-गलौज कर फोन काट देता है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

मामला पहले भी पंचायत स्तर और थाने तक पहुंचा था, जहां पति ने 10 दिनों में पत्नी को वापस ले जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में अपनी बात से मुकर गया। आखिरकार पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। भट्टू कलां थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Assembly Monsoon Session: हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र आज से, HKRN भर्ती पर घमासान के आसार, पेश होंगे 13 विधेयक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।