Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Fatehabad News: व्हाट्सएप पर आई विदेशी कॉल और ऑडियो, 5 करोड़ न देने पर दुकान तबाह करने की चेतावनी, केस दर्ज

Fatehabad News: व्हाट्सएप पर आई विदेशी कॉल और ऑडियो, 5 करोड़ न देने पर दुकान तबाह करने की चेतावनी, केस दर्ज

व्हाट्सएप पर आई विदेशी कॉल और ऑडियो, 5 करोड़ न देने पर दुकान तबाह करने की चेतावनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Fatehabad News: फतेहाबाद के भूना कस्बे की अनाज मंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंडी के एक स्थापित व्यापारी को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल और वॉयस मैसेज भेजकर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। आढ़त और पेस्टिसाइड्स का बड़ा कारोबार करने वाले व्यापारी देवीलाल को शनिवार शाम यह धमकी भरा संदेश मिला, जिसके बाद से व्यापारी वर्ग में दहशत और रोष का माहौल है।

पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई टीमों को जांच में लगा दिया गया है।

विज्ञापन

“दो दिन का टाइम है, वरना सब मिट्टी कर दूंगा” — ऑडीओ मैसेज से दी धमकी

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम व्यापारी देवीलाल के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात विदेशी नंबर से इंटरनेट कॉल आई। किसी अनजान नंबर को देखकर व्यापारी ने फोन अटेंड नहीं किया। कॉल कटने के तुरंत बाद उसी नंबर से एक वॉयस मैसेज आया।

ऑडियो में एक अज्ञात शख्स स्पष्ट शब्दों में धमकाते हुए कह रहा था— “5 करोड़ के लिए मैसेज है भाई तेरे लिए… हां-ना का रिप्लाई करना, नहीं तो जो काम मिला है ना, ये सारे मिट्टी कर दूंगा… और दो दिन का टाइम है। यह मैसेज ‘भाई साहब’ की तरफ से है।”

इस खौफनाक मैसेज को सुनते ही व्यापारी के होश उड़ गए। उन्होंने बिना किसी देरी के मामले की जानकारी अपने साथियों और स्थानीय पुलिस को दी तथा जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।

साइबर सेल और CIA जांच में जुटी, सुरक्षा बढ़ाई गई

मामले की पुष्टि करते हुए भूना थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि फिरौती मांगने के लिए किसी विदेशी वर्चुअल नंबर या वीपीएन (VPN) का इस्तेमाल किया गया है। व्यापारी की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि भूना पुलिस के साथ-साथ साइबर पुलिस और सीआईए (CIA) की टीमें भी इस नेटवर्क को ट्रेस करने में लगा दी गई हैं। जिस नंबर से कॉल और वॉयस मैसेज आया है, उसकी आईपी लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि व्यापारी को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है और जल्द ही इस धमकी के पीछे छिपे असामाजिक तत्वों को बेनकाब कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें–  पलवल में राशन कार्ड बनवाने आई महिला से सरपंच ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।