Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Palwal News: पलवल में राशन कार्ड बनवाने आई महिला से सरपंच ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल

Palwal News: पलवल में राशन कार्ड बनवाने आई महिला से सरपंच ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल

पलवल में राशन कार्ड बनवाने आई महिला से सरपंच ने किया दुष्कर्म

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Palwal News: पलवल जिले के होडल थाना क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जिसने खाकी और पंचायत व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राशन कार्ड दुरुस्त कराने की उम्मीद लेकर पहुंची एक असहाय महिला को मदद का झांसा देकर गांव के ही सरपंच ने हवस का शिकार बनाया।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल किया और अंततः उस क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर होडल थाना पुलिस ने नामजद सरपंच और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

दोस्त के कमरे पर दिया वारदात को अंजाम, फिर वीडियो डिलीट करने के नाम पर दोबारा बनाया शिकार

होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि यह पूरा मामला साल 2023 से शुरू हुआ था। पीड़ित महिला अपना राशन कार्ड ठीक कराने के सिलसिले में गांव के मौजूदा सरपंच के पास गई थी। आरोप है कि सरपंच काम कराने का बहाना बनाकर उसे पलवल स्थित अपने एक दोस्त के किराए के कमरे पर ले गया।

वहां दस्तावेजों की आड़ में पीड़िता को कोई नशीला पदार्थ पिला दिया गया और बेहोशी की हालत में सरपंच ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसका साथी बाहर पहरा देता रहा। इस दौरान आरोपियों ने चुपके से अश्लील वीडियो बना लिया।

इस घटना के बाद आरोपी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला को लगातार ब्लैकमेल करने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपना घर छोड़ दिया और किराए का मकान लेकर रहने लगी। करीब दो साल पहले सरपंच अपने एक अन्य साथी के साथ होडल पहुंचा और पुराना वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर उजीना ड्रेन के पास स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने महिला के साथ दोबारा ज्यादती की।

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के बाद पुलिस में पहुंची पीड़िता, जांच में जुटी टीम

अत्याचार की हद तब पार हो गई जब आरोपियों ने हाल ही में पीड़िता की अश्लील रिकॉर्डिंग को तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला को गहरे मानसिक आघात और भारी सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस की शरण ली।

थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर सरपंच समेत तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को दबोचकर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– फतेहाबाद में कार से पीछा कर बाइक को मारी टक्कर, फिर हथियार लहराते हुए टूटे बदमाश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।