Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Haryana Roadways: रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, रोडवेज बसों में महिलाओं को 36 घंटे मुफ्त सफर का तोहफा

Haryana Roadways: रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, रोडवेज बसों में महिलाओं को 36 घंटे मुफ्त सफर का तोहफा

रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, रोडवेज बसों में महिलाओं को 36 घंटे मुफ्त सफर का तोहफा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Haryana Roadways: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार ने प्रदेश की बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। इस बार रक्षाबंधन पर बहनें हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में 36 घंटे तक बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। राहत की बात यह भी है कि महिलाओं के साथ सफर करने वाले 15 साल तक के बच्चों का भी कोई किराया नहीं लगेगा।

राज्य परिवहन निदेशक कार्यालय ने इस बाबत प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो महाप्रबंधकों (GMs) को कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक, यह मुफ्त यात्रा सुविधा 27 अगस्त 2026 की दोपहर 12 बजे से लागू होगी, जो 28 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

दिल्ली और चंडीगढ़ मार्ग पर भी लागू होगी सुविधा, चलेंगी अतिरिक्त बसें

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मुफ्त सफर की यह छूट केवल राज्य की सीमाओं के भीतर तक सीमित नहीं रहेगी। हरियाणा के विभिन्न शहरों से दिल्ली और चंडीगढ़ आने-जाने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण (ऑर्डिनरी) बसों में भी बहनें और बच्चे मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।

त्योहार के दौरान मायके जाने वाली महिलाओं की भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। सभी डिपो प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मुख्य रूटों पर जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त बसें चलाई जाएं, ताकि किसी भी स्टेशन पर यात्रियों को घटों इंतजार न करना पड़े।

बस अड्डों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कर्मचारियों के लिए वर्दी अनिवार्य

बस स्टैंडों पर भीड़ को नियंत्रित करने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्थानीय जिला प्रशासन व पुलिस बल के सहयोग से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी प्रमुख बस टर्मिनलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

इसके अलावा, रोडवेज ड्राइवरों और कंडक्टरों को ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से निर्धारित वर्दी में रहने और यात्रियों के साथ बेहद सौम्य व सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं।

31 अगस्त तक मुख्यालय को भेजनी होगी यात्रियों की रिपोर्ट

परिवहन विभाग इस पूरी योजना का विस्तृत रिकॉर्ड भी तैयार करेगा। इसके लिए सभी डिपो अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 36 घंटे के दौरान मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने वाली महिलाओं और बच्चों का पूरा आंकड़ा संकलित करें।

यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2026 तक परिवहन विभाग के मुख्यालय को भेजनी होगी, जिससे रक्षाबंधन पर दी गई इस विशेष राहत का सटीक डेटा जुटाया जा सके।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में बारिश से जलभराव, सोनीपत में 2 घंटे बरसे बादल, गुरुग्राम में WFH और ऑनलाइन क्लास

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।