Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Haryana Roadways News: रामदेवरा मेले के लिए फतेहाबाद से रुणिचा धाम तक स्पेशल बस सेवा शुरू, जानें टाइमिंग और किराया

Haryana Roadways News: रामदेवरा मेले के लिए फतेहाबाद से रुणिचा धाम तक स्पेशल बस सेवा शुरू, जानें टाइमिंग और किराया

रामदेवरा मेले के लिए फतेहाबाद से रुणिचा धाम तक स्पेशल बस सेवा शुरू, जानें टाइमिंग और किराया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Roadways News: राजस्थान के जैसलमेर स्थित प्रसिद्ध लोक देवता बाबा रामदेवजी के वार्षिक मेले में शिरकत करने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा रोडवेज ने एक बड़ी सौगात दी है। फतेहाबाद डिपो की ओर से बाबा के भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फतेहाबाद से रुणिचा धाम (रामदेवरा) के लिए सीधी स्पेशल बस सेवा का आगाज किया गया है। 4 सितंबर से शुरू हुई यह विशेष बस सेवा 24 सितंबर तक निर्बाध रूप से संचालित की जाएगी।

शुक्रवार सुबह फतेहाबाद बस स्टैंड पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक दुड़ाराम ने विशेष बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रोडवेज प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बाबा के भक्त मौजूद रहे। सीधी बस सेवा मिलने से अब फतेहाबाद और आसपास के ग्रामीण इलाकों से रुणिचा जाने वाले श्रद्धालुओं को बार-बार बसें बदलने के झंझट से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन

जानिए टाइम टेबल, रूट और कितना लगेगा किराया

रोडवेज प्रबंधन द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार, यह स्पेशल बस रोजाना सुबह 7 बजे फतेहाबाद बस स्टैंड से रवाना होगी। रास्ते में भट्टू, नोहर, रावतसर और पल्लू जैसे मुख्य पड़ावों से होते हुए यह बस शाम करीब 6 बजे श्रद्धालुओं को सीधे रुणिचा धाम पहुंचाएगी। वहीं, वापसी में यह बस अगले दिन तड़के सुबह 5 बजे रुणिचा धाम से फतेहाबाद के लिए रवाना होगी और इसी निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए शाम 5 बजे फतेहाबाद पहुंचेगी।

विभाग ने यात्रियों की जेब का ख्याल रखते हुए प्रति सवारी किराया 610 रुपये तय किया है। संस्थान प्रबंधक राम सिंह ऐचरा ने बताया कि भाद्रपद महीने में लगने वाले बाबा रामदेवजी के लक्खी मेले में हरियाणा से हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रियों की भारी भीड़ और यात्रियों की मांग को देखते हुए ही इस स्पेशल डिपो बस को ऑन-रूट किया गया है।

भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह, शुभारंभ पर जुटीं प्रमुख हस्तियां

बस के शुभारंभ के अवसर पर फतेहाबाद डिपो के जीएम मनोज शर्मा, संस्थान प्रबंधक राम सिंह ऐचरा, हवा सिंह, रामाधणी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट (हरिपुरा धाम) के प्रधान मोहन लाल सैनी समेत इलाके के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सालों से मेले के दौरान रुणिचा जाने वाले स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि पहले सीधे साधनों के अभाव में उन्हें निजी गाड़ियों या कई बसें बदलकर यात्रा करनी पड़ती थी, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। अब इस सीधी रोडवेज सेवा के शुरू होने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और उन्होंने रोडवेज प्रशासन के इस फैसले की जमकर सराहना की है।

यह भी पढ़ें– Haryana Farmers News: गुरुग्राम में मनोहर लाल और किसान नेताओं के बीच 4 घंटे चली मैराथन बैठक, इन मुद्दों पर बनी बात

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।