Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा में छाया कोहरा: हिसार में कोहरे के कारण सड़क हादसा, हाइवे से उतरी रोडवेज बस, 6 यात्री घायल, राज्य में आज भी बूंदाबांदी के आसार

VVinita Kohli
हरियाणा में छाया कोहरा: हिसार में कोहरे के कारण सड़क हादसा, हाइवे से उतरी रोडवेज बस, 6 यात्री घायल, राज्य में आज भी बूंदाबांदी के आसार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Haryana News: हरियाणा के कई जिलों में रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और कैथल सहित जीटी रोड से जुड़े जिलों में हालात बेहद खराब रहे। कोहरे के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 5 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जबकि पानीपत में स्थिति और गंभीर रही, जहां जीरो विजिबिलिटी की सूचना मिली। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और सुबह के समय आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

कोहरे के कारण सड़क हादसा, छह यात्री घायल

घने कोहरे की वजह से हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुरुक्षेत्र डिपो की हरियाणा रोडवेज की बस, जो राजस्थान के सालासर जा रही थी, कोहरे के कारण संतुलन खो बैठी और हाईवे से नीचे उतर गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों को जोरदार झटके लगे, जिससे छह लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम में बढ़ी नमी के कारण ठंड और कोहरे की तीव्रता और बढ़ने की आशंका जताई गई है।



ठंड को लेकर येलो अलर्ट, तापमान में गिरावट दर्ज

मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के आठ जिलों के लिए ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इसके बावजूद न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरसा में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं से बढ़ेगी सर्दी की चुभन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद अब उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली ठंडी हवाओं का असर दिखाई देगा। इससे रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। वहीं, दिन के समय धूप निकलने पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, लेकिन सुबह और शाम ठंड का असर साफ महसूस किया गया।

अगले तीन-चार दिन तक बना रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग का अनुमान है कि मौजूदा मौसम प्रणाली के कारण वातावरण में नमी बनी रहेगी, जिससे हरियाणा में आने वाले तीन से चार दिनों तक सुबह के समय मध्यम से अति सघन कोहरा छाया रह सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी के पहले पखवाड़े तक ठंड का असर जारी रहेगा, जबकि महीने के दूसरे पखवाड़े में धीरे-धीरे ठंड कमजोर पड़ने लगेगी।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।