Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के बाद 2025 में 1,264 मामले दर्ज

JJagmarg Desk
हरियाणा में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के बाद 2025 में 1,264 मामले दर्ज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2025 के दौरान 1,264 मामले दर्ज किए और 1,286 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 1,122 प्राथमिकी का निस्तारण कर दिया गया है। इस अवधि के दौरान, प्रवर्तन ब्यूरो की टीम ने राज्य भर में मिट्टी, रेत और बजरी के अवैध खनन के संबंध में 6,898 स्थानों पर छापे मारे और मौके पर ही 2,637 वाहन जब्त किए।

विज्ञापन

हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने रविवार को जारी किया बयान 

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने रविवार को कहा कि जांच एजेंसी को प्रौद्योगिकी-आधारित, परिणाम-उन्मुख और पूरी तरह से जवाबदेह इकाई के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि अवैध खनन, बिजली चोरी, अवैध शराब, पानी चोरी तथा इस तरह की अन्य गतिविधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जा सके। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, डीजीपी ने कहा कि 2026 में वास्तविक समय डेटा विश्लेषण, अंतर-विभागीय खुफिया जानकारी साझा करने और राज्य भर में समन्वित संयुक्त कार्रवाई को और मजबूत किया जाएगा। सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस का उद्देश्य केवल कानून लागू करना ही नहीं है बल्कि कानून का डर पैदा करना और नियमों के प्रति सम्मान कायम करना भी है, जिससे एक सुरक्षित, अनुशासित और विकासोन्मुखी हरियाणा का निर्माण हो सके। ब्यूरो ने अवैध गतिविधियों, विशेषकर अवैध खनन के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।