Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा के पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर आईटीबीपी के महानिदेशक नियुक्त, प्रवीण कुमार को बीएसएफ की कमान

VVinita Kohli
हरियाणा के पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर आईटीबीपी के महानिदेशक नियुक्त, प्रवीण कुमार को बीएसएफ की कमान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर को बुधवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। बल के पास चीन से लगती देश की सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, कपूर मौजूदा आईटीबीपी प्रमुख प्रवीण कुमार की जगह लेंगे जिन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का नया महानिदेशक बनाया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के अधिकारी कपूर हरियाणा कैडर से हैं और उन्हें पिछले साल अक्टूबर में आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की कथित आत्महत्या के विवाद के बाद छुट्टी पर भेजा गया था। उस समय वह हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर तैनात थे। भारतीय पुलिस सेवा के 2001 बैच के अधिकारी पूरन ने कथित तौर पर सात अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी। 

कथित तौर पर छोड़े गए आठ पन्नों के ‘अंतिम नोट’ में उन्होंने कपूर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों पर ‘‘जाति-आधारित भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और अत्याचार’’ के आरोप लगाए थे। हरियाणा सरकार ने पिछले महीने कपूर को राज्य के डीजीपी के पद से मुक्त कर दिया था। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी आईटीबीपी के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति 31 अक्टूबर 2026 तक यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक मंजूर की है। मौजूदा आईटीबीपी प्रमुख प्रवीण कुमार, पश्चिम बंगाल कैडर से भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें 30 सितंबर 2030 तक के लिए बीएसएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कुमार, दलजीत सिंह चौधरी की सेवानिवृत्ति के बाद से 30 नवंबर से बीएसएफ के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। बीएसएफ मुख्य रूप से पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती भारत की सीमाओं की सुरक्षा संभालती है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।