Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता ही नहीं थे, वे भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति थे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

VVinita Kohli
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता ही नहीं थे, वे भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति थे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला: हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता ही नहीं थे, वे भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति थे। उनके शब्दों में राष्ट्र बोलता था। उनकी वाणी में लोकतंत्र सांस लेता था और उनके विचारों में भारत का भविष्य आकार लेता था। वे ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने राजनीति को कविता से जोड़ा, सत्ता को संवेदना से जोड़ा और राष्ट्रनीति को मानवीय मूल्यों से समृद्ध किया। मुख्यमंत्री पुलिस ऑडिटोरियम अम्बाला शहर के सभागार में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के सुअवसर पर विशेष कार्यक्रम अपने अटल कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास थे तथा कार्यक्रम के संयोजक एवं अध्यक्षता पूर्व मंत्री असीम गोयल  द्वारा की गई।

विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, डॉ कुमार विश्वास, असीम गोयल ने अटल स्मृति संकल्प संभार मुखपत्र का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस स्मृति संकल्प के अंतर्गत प्रदेश भर में अटल को समर्पित सौ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने वाहे गुरू दा खालसा, वाहे गुरू दी फतेह से अपना सम्बोधन शुरू किया व दशमेश पिता गुरू गोबिंद सिंह के परिवार की शहादत को नमन करते हुए कहा कि आज ही वे गुरूद्वारा फतेहगढ साहिब, पंजाब में छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को नमन करके यहां इस कार्यक्रम में पहुंचे। उन्हें अंबाला की इस पुण्य धरा पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर अत्यंत गर्व, संतोष और भावनात्मक ऊर्जा का अनुभव हो रहा है। आज का यह अवसर केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की चेतना, विचार और संवेदना को नमन करने का महापर्व है।

आज हम सब भारत रत्न, युगद्रष्टा, कवि-हृदय राजनेता, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके विचारों, उनके शब्दों और उनके आदर्शों को स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं, वे उनको नमन करते हैं। आज ही महान स्वतंत्रता सेनानी और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता पंडित मदन मोहन मालवीय का भी जन्मदिन है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सुधार, मातृ भाषा और भारत माता की सेवा में समर्पित कर दिया। मैं उन्हें भी नमन करता हूं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास का स्वागत करते हुए कहा कि कवि कुमार विश्वास वे कवि हैं जिन्होने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सामने भी कविताएं प्रस्तुत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था।  यह काव्य संध्या केवल मनोरंजन नहीं करेगी, बल्कि आत्ममंथन का अवसर भी बनेगी। साथ ही, आदरणीय अटल के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने  पूर्व मंत्री असीम गोयल  के अम्बाला शहर निवास स्थान पर बने कार्यालय सेवालय के शुभारम्भ अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने सेवालय में पूर्व मंत्री असीम गोयल  को चेयर पर बैठाकर यह सेवालय अम्बाला शहर की जनता को सुशासन दिवस पर समर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल  ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा कवि कुमार विश्वास को शॉल भेंट कर, पगड़ी पहनाकर व अटल का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन मुख्यमंत्री के ओएसडी (प्रचार) गजेन्द्र सिंह फोगाट द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, डॉ कुमार विश्वास, असीम गोयल ने अटल स्मृति संकल्प संभार मुखपत्र का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस स्मृति संकल्प के अंतर्गत प्रदेश भर में अटल को समर्पित सौ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । इनका संयोजन मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रचार गजेंद्र फौगाट कर रहे हैं । इसके अंतर्गत कला परिषद,सूचना जनसम्पर्क भाषा एवं सांस्कृतिक कार्यविभाग,साहित्य अकादमी,उत्तर मध्य क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र,एन जेड सी सी समेत अनेक सामाजिक  व धार्मिक संगठन मिलकर इस पुनीत कार्यक्रम को मूर्त रूप देंगे । इसके तहत कार्यक्रमों की योजना बना ली गयी है ।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि डा. कुमार विश्वास ने अपनी काव्य रचनाओं के द्वारा उन्होंने मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी व हरियाणा सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कुमार विश्वास ने अटल के चित्र की तरफ हाथ करके कहा कि अटल भी नायाब थे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अटल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सोम्य व मिलनसार बताते हुए कहा कि असीम गोयल उनके मित्र हैं और वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जनहित में शुरू की गई योजनाओं एवं कार्यों के बारे मे बताते रहते हैं। इस अवसर पर ओएसडी सीएम (प्रचार) गजेन्द्र सिंह फोगाट, नगर निगम मेयर शैलजा सचदेवा, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसपी अजीत सिंह सेखावत, जिला प्रभारी चेयरमैन धर्मवीर , जिला प्रधान मनदीप राणा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री बंतो कटारिया, हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नीता खेडा, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता व कर्मचंद गोल्डी, जगमोहन लाल कुमार, गुरविन्द्र सिंह , अनुभव अग्रवाल, यतिन बंसल, अर्पित अग्रवाल, बीनू गर्ग, रमेश पाल नोहनी, नम्रता गौड, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।