Breaking News
Punjab DA Arrears : पंजाब के मुख्य सचिव पर मंडराया अवमानना का खतरा, हाईकोर्ट ने दूसरी बेंच को भेजा केसBigg Boss 20: लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, सरेआम लगा दी क्लासRoop Kaur Sandhu नेे Punjab DGP से मांगी सुरक्षा, बोली-धमकियां मिल रहीSonipat Crime: सोनीपत के कथूरा गांव में देवी मंदिर के 25 वर्षीय पुजारी की पीट-पीटकर हत्याiPhone Thief Viral: देहरादून में आईफोन चुराकर फंसा चोर, पीड़िता को मैसेज कर बोला- ‘पासकोड बोलो जल्दी’Punjab DA Arrears : पंजाब के मुख्य सचिव पर मंडराया अवमानना का खतरा, हाईकोर्ट ने दूसरी बेंच को भेजा केसBigg Boss 20: लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, सरेआम लगा दी क्लासRoop Kaur Sandhu नेे Punjab DGP से मांगी सुरक्षा, बोली-धमकियां मिल रहीSonipat Crime: सोनीपत के कथूरा गांव में देवी मंदिर के 25 वर्षीय पुजारी की पीट-पीटकर हत्याiPhone Thief Viral: देहरादून में आईफोन चुराकर फंसा चोर, पीड़िता को मैसेज कर बोला- ‘पासकोड बोलो जल्दी’

Gaurav Yadav पंजाब के रेगुलर DGP नियुक्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

hharpreet singh
Gaurav Yadav पंजाब के रेगुलर DGP नियुक्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Gaurav Yadav पंजाब के रेगुलर DGP नियुक्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Gaurav Yadav | DGP : पंजाब में पुलिस महकमे के शीर्ष पद को लेकर चला आ रहा चार साल का लंबा इंतजार आखिरकार शुक्रवार को खत्म हो गया। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी Gaurav Yadav को पंजाब का नया नियमित पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। गृह विभाग की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में विधिवत आदेश जारी किए गए। यह फैसला संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

यूपीएससी के तीन अधिकारियों के पैनल से हुआ चयन

पंजाब में स्थायी डीजीपी की तैनाती के लिए यूपीएससी ने 1 जुलाई 2026 को तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल तैयार कर राज्य सरकार को भेजा था। इस पैनल में गौरव यादव के अलावा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. शरद सत्य चौहान और हरप्रीत सिंह सिद्धू के नाम शामिल थे। राज्य सरकार ने इस पैनल पर गहन विचार-विमर्श करने के बाद गौरव यादव के नाम को अंतिम मंजूरी दी।

विज्ञापन

कम से कम दो साल का होगा कार्यकाल

जारी किए गए आधिकारिक आदेशों के अनुसार, नियमित डीजीपी के रूप में Gaurav Yadav का कार्यकाल पदभार संभालने की तिथि से कम से कम दो वर्षों का होगा। गौरतलब है कि गौरव यादव जुलाई 2022 से पंजाब पुलिस के कार्यकारी डीजीपी के तौर पर लगातार सेवाएं दे रहे थे। इस स्थायी नियुक्ति से राज्य पुलिस प्रशासन में स्थायित्व और कानून-व्यवस्था के फैसलों को अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

जौनपुर से मुख्यमंत्री कार्यालय और फिर पुलिस महकमे के सर्वोच्च पद तक

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले Gaurav Yadav की गिनती पंजाब कैडर के सबसे अनुभवी और तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों में होती है। अपने करियर के दौरान वे पंजाब पुलिस के कई अति-संवेदनशील और महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यकारी डीजीपी की कमान संभालने से पहले वे मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में भी विशेष जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Praveen Kumar Arm Wrestling Gold Medal Punjab : 100% दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी राह, लुधियाना के प्रवीण कुमार ने आर्म रेसलिंग में जीता नेशनल गोल्ड

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।