Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

गहलोत ने मणिपुर में राजस्थान की स्कूल टीम को बंधक बनाने की खबरों पर चिंता जताई

VVinita Kohli
गहलोत ने मणिपुर में राजस्थान की स्कूल टीम को बंधक बनाने की खबरों पर चिंता जताई
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए मणिपुर गई राजस्थान की टीम को बंदूक दिखा कर बंधक बनाए जाने की खबरों पर चिंता जताई है। गहलोत ने इस खबर को ‘‘बेहद दुखद और चिंताजनक’’ बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बेहद दुखद और चिंताजनक है कि राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए मणिपुर गई राजस्थान की टीम को वहां पर बंदूक की नोंक पर बंधक बनाने एवं लूट की खबरें आई हैं।’’ उनके अनुसार, बताया जा रहा है कि बच्चों और उनके परिजनों ने अपनी पीड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। राजस्थान सरकार और खेल विभाग ने इस गंभीर मुद्दे पर क्या कार्रवाई की है? बच्चों के साथ ऐसी घटना होना बेहद गंभीर है, मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और आइंदा से राजस्थान से जाने वाली टीमों की सुरक्षा पुख्ता होनी चाहिए।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मणिपुर पिछले करीब दो वर्षों से हिंसा और अशांति से जूझ रहा है। अब तो राष्ट्रपति शासन लागू है तो पूरी जिम्मेदारी भी केन्द्र सरकार की है लेकिन ऐसा लगता है कि केन्द्र सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।’’

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।