September 30, 2026

Gen Z Employee Viral Story: CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, Gen Z कर्मचारी ने 50% हिस्सेदारी मांगकर बंद की बोलती

0
Gen Z Employee Viral Story: CEO ने कहा 'मालिक की तरह सोचो', Gen Z कर्मचारी ने 50% हिस्सेदारी मांगकर बंद की बोलती

CEO ने कहा 'मालिक की तरह सोचो', Gen Z कर्मचारी ने 50% हिस्सेदारी मांगकर बंद की बोलती

Gen Z Employee Viral Story: आजकल के दौर में दफ्तर की चारदीवारी और काम करने के ढर्रे को लेकर ‘जनरेशन जेड’ (Gen Z) का नजरिया पुरानी पीढ़ियों से बिल्कुल जुदा है। वे वफादारी के नाम पर ‘ओवरटाइम’ (Think Like An Owner Reply) करने के बजाय अपने मानसिक स्वास्थ्य और तय कॉन्ट्रैक्ट को तवज्जो देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वाकया तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जहां एक CEO को अपने ही युवा कर्मचारी को ज्ञान देना भारी पड़ गया।

मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर मारियो पीटी (@Mario_Sneh) नाम के यूजर द्वारा शेयर किए जाने के बाद सामने आया। पोस्ट के मुताबिक, कंपनी का एक Gen Z कर्मचारी अपनी 9 से 5 की (9 to 5 Job Rules Viral Post) शिफ्ट को लेकर बेहद सख्त था। वह रोज सुबह ठीक समय पर दफ्तर पहुंचता और शाम के 5 बजते ही अपना लैपटॉप बंद कर बैग उठाकर निकल जाता।

“घड़ी मत देखो, काम देखो”—CEO की नसीहत पर कर्मचारी का मास्टरस्ट्रोक

कर्मचारी की इस ‘पंच्युअल’ कार्यशैली से परेशान होकर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ने उसे अपने केबिन में तलब कर लिया। CEO ने उसे समझाते हुए कहा कि अगर उसे करियर की बुलंदियों को छूना है, तो एक आम नौकर की तरह सोचना छोड़ना होगा। बॉस ने तर्क दिया कि असली मालिक कभी घड़ी की सुइयां नहीं देखते, बल्कि वे कंपनी की तरक्की के लिए दिन-रात एक करते हैं।

इस पारंपरिक कॉर्पोरेट ज्ञान को चुपचाप सुनने के बजाय युवा कर्मचारी ने सीधे CEO की आंखों में आंखें डालकर पूछ लिया—”अगर आप चाहते हैं कि मैं एक मालिक की तरह सोचूं और काम करूं, तो क्या आप मुझे कंपनी का 50 प्रतिशत मुनाफा और हिस्सेदारी देने को तैयार हैं?”

कर्मचारी ने बहुत ही सहजता से गणित समझा दिया कि मालिक जोखिम उठाते हैं और सारा मुनाफा खुद रखते हैं, जबकि कर्मचारी से उतनी ही जान झोंकने की उम्मीद सिर्फ एक सीमित सैलरी के बदले की जाती है।

4:59 बजते ही बंद हुआ लैपटॉप, हैरान रह गए बॉस

कर्मचारी के इस दोटूक सवाल के बाद CEO के पास कोई तार्किक जवाब नहीं था। वे बात टालने के लिए हंसते हुए बोले कि उनके कहने का मतलब यह नहीं था। इसी बीच कर्मचारी ने अपनी कलाई पर बंधी घड़ी देखी—शाम के 4 बजकर 59 मिनट हो रहे थे।

उसने बिना एक पल गंवाए अपनी टेबल से सामान समेटा, बैग में लैपटॉप डाला और उठ खड़ा हुआ। बॉस ने हैरान होकर पूछा कि ‘कहां जा रहे हो?’, तो उसने बड़ी सादगी से जवाब दिया—”घर जा रहा हूं सर, मेरे एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक मेरी शिफ्ट 5 बजे खत्म होती है।” अगले दिन सुबह वह फिर ठीक 9 बजे से पहले अपनी टेबल पर काम करता नजर आया।

इंटरनेट पर छिड़ी वर्क-लाइफ बैलेंस बनाम वफादारी की जंग

यह वाकया वायरल होते ही इंटरनेट पर कर्मचारियों और एम्प्लॉयर्स के बीच बहस छिड़ गई है। बड़ी संख्या में लोग Gen Z कर्मचारी के समर्थन में उतर आए हैं।(Gen Z Work Culture India)  उपयोगकर्ताओं का कहना है कि कंपनियां आज भी ‘मालिक जैसी सोच’ के नाम पर कर्मचारियों का मानसिक और शारीरिक शोषण करना चाहती हैं, लेकिन मुनाफा शेयर करने के नाम पर पीछे हट जाती हैं।

वहीं, पुरानी पीढ़ी के कुछ कॉर्पोरेट प्रबंधकों का तर्क है कि इस तरह का रवैया रखने वाले लोग जीवन में कभी नेतृत्व (Leadership) के पदों तक नहीं पहुंच पाते। हालांकि, बहुसंख्यक युवाओं का मानना है कि जितनी सैलरी, उतना काम—यही आज के दौर की नई और कड़वी सच्चाई है।

यह भी पढ़ें–  Haryana Doctor Viral Video: हरियाणा की डॉक्टर का छलका दर्द, 2 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बने शादी में रोड़ा, लड़के वाले पूछ रहे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed