Breaking News
चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर टकराव, RTI में सामने आई शिकायत और फाइल नोटिंगPunjab Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार नहीं, 24-25 अक्टूबर को बदल सकता है मौसमSonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतचुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे पर टकराव, RTI में सामने आई शिकायत और फाइल नोटिंगPunjab Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार नहीं, 24-25 अक्टूबर को बदल सकता है मौसमSonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौत

Goraya Highway Accident : जालंधर-दिल्ली हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत

Goraya Highway Accident : जालंधर-दिल्ली हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत

जालंधर-दिल्ली हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Goraya Highway Accident : जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरायां ओवरब्रिज के पास देर रात एक भयानक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों की स्प्लेंडर बाइक आगे चल रहे पार्सल ट्रक के पिछले हिस्से में करीब 10 फीट तक अंदर जा घुसी। खून से लथपथ तीनों युवकों को तुरंत फिल्लौर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब 3:30 बजे उस समय हुआ जब तीनों युवक एक ही बाइक (PB-10KB-1280) पर सवार होकर जालंधर से लुधियाना की दिशा में जा रहे थे। रास्ते में गोरायां ओवरब्रिज के करीब उनकी बाइक आगे चल रहे महाराष्ट्र नंबर के डाक पार्सल ट्रक के पीछे जा टकराई। अंदेशा जताया जा रहा है कि हाईवे पर ट्रक ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने या बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन

हाइड्रा से निकाली गई बाइक, दो मृतकों की हुई पहचान

टक्कर का प्रभाव इतना तीव्र था कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई थी। राहगीरों के मुताबिक, बाइक घिसटती हुई काफी अंदर तक चली गई थी, जिसे निकालने के लिए पुलिस और राहत टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) और स्थानीय पुलिस ने हाइड्रा क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया और हाईवे पर यातायात सुचारू कराया।

प्राथमिक जांच में पुलिस ने दो मृतकों की शिनाख्त लुधियाना के राधास्वामी रोड निवासी साहिल (पुत्र जयकरण) और जितेंद्र कुमार (पुत्र हरि नंदन) के रूप में की है, जबकि तीसरे युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं। शुरुआती आधार पर माना जा रहा है कि तीनों युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और लुधियाना की किसी फैक्ट्री में काम करते थे।

फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पार्सल ट्रक का चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। गोरायां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बावा सिंह ने बताया कि युवकों की जेब से पहचान पत्र तो नहीं मिले, लेकिन उनके मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस कॉल डिटेल्स और संपर्क नंबरों के आधार पर उनके परिजनों से तालमेल बैठाने की कोशिश कर रही है।

Kapurthala Crime : कपूरथला सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए 2 गुटों में खूनी झड़प, 8 घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।