Breaking News
Anil Vij Power Strike: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर अनिल विज का बड़ा बयान, बोले- ‘निजीकरण के खिलाफ हम खुद कोर्ट में लड़ रहे हैं’झोटा का 10 दिन बाद भी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं: पंजाब विधानसभा में श्रद्धांजलि; CBI ने पिता, मां और पत्नी से की पूछताछYamunanagar missing child case: यमुनानगर में दिल दहला देने वाली घटना, मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम संदिग्ध हालात में गायबRohtak PGIMS Dr Kundan: रोहतक पीजीआईएमएस को बड़ा झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर डॉ. कुंदन मित्तल विभाग से रिलीव, रद हुई री-एम्प्लॉयमेंटNarnaul Crime News: जेल में बंदी से नशीला पदार्थ मिला, जेल वार्डर पर सप्लाई करने का आरोपAnil Vij Power Strike: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर अनिल विज का बड़ा बयान, बोले- ‘निजीकरण के खिलाफ हम खुद कोर्ट में लड़ रहे हैं’झोटा का 10 दिन बाद भी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं: पंजाब विधानसभा में श्रद्धांजलि; CBI ने पिता, मां और पत्नी से की पूछताछYamunanagar missing child case: यमुनानगर में दिल दहला देने वाली घटना, मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम संदिग्ध हालात में गायबRohtak PGIMS Dr Kundan: रोहतक पीजीआईएमएस को बड़ा झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर डॉ. कुंदन मित्तल विभाग से रिलीव, रद हुई री-एम्प्लॉयमेंटNarnaul Crime News: जेल में बंदी से नशीला पदार्थ मिला, जेल वार्डर पर सप्लाई करने का आरोप

Kapurthala Crime : कपूरथला सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए 2 गुटों में खूनी झड़प, 8 घायल

Kapurthala Crime : कपूरथला सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए 2 गुटों में खूनी झड़प, 8 घायल

कपूरथला सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए 2 गुटों में खूनी झड़प, 8 घायल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Kapurthala Crime : पंजाब के कपूरथला स्थित सिविल अस्पताल में शुक्रवार की देर रात खौफनाक मंजर देखने को मिला। गांव बूट में हुए एक झगड़े के बाद इलाज कराने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे दो विरोधी गुटों के बीच दोबारा हिंसक झड़प हो गई।

देखते ही देखते इमरजेंसी वार्ड का मिनी ऑपरेशन थिएटर (OT) जंग के मैदान में तब्दील हो गया और हर तरफ खून ही खून बिखरा नजर आने लगा। इस घटना से अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों और डॉक्टरों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात गांव बूट में किसी पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी टकराव हुआ था। झगड़े में चोटिल हुए लोग जब इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाए गए, तो ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की टीम उनका उपचार करने में जुट गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग तेजधार हथियारों से लैस होकर सीधे अस्पताल परिसर में दाखिल हो गए और वहां मौजूद घायलों पर हमला बोल दिया।

इमरजेंसी के मिनी OT में चले हथियार, डॉक्टर बोले- घायलों की हालत नाजुक

अस्पताल के मिनी OT में देखते ही देखते दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर चले तेजधार हथियारों की वजह से स्थिति बेकाबू हो गई। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने जब खुद को और मरीजों को खतरे में देखा, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर साहिल गर्ग ने बताया कि इस खूनी संघर्ष में करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों के शरीर पर गहरे जख्म होने और स्थिति नाजुक रहने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सभी को तुरंत बड़े अस्पताल (हायर सेंटर) रेफर कर दिया गया।

डीएसपी शीतल सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस, जांच जारी

इमरजेंसी वार्ड में बवाल की खबर मिलते ही पीसीआर टीम के साथ डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अस्पताल परिसर को छावनी में बदलकर स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि गांव बूट में हुए झगड़े के बाद दोनों पक्ष अस्पताल आए थे, जहां यह दोबारा झड़प हुई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हंगामा करने और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Sangrur Police : CM Bhagwant Mann को दिखाया था काला झंडा, हिरासत में टॉर्चर के आरोपों पर भड़का विपक्ष

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कपूरथला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।