Govinda Rise And Fall 2: ‘राइज एंड फॉल 2’ में दिखेंगे गोविंदा? ‘हीरो नंबर 1’ ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच
राइज एंड फॉल 2' में दिखेंगे गोविंदा? 'हीरो नंबर 1' ने तोड़ी चुप्पी
Govinda Rise And Fall 2: छोटे पर्दे पर ‘बिग बॉस’ का खुमार चढ़ने के साथ ही अब एक और चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise And Fall 2) सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो को लेकर आए दिन नए-नए बड़े स्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा को लेकर हो रही थी। लगातार दावे किए जा रहे थे कि गोविंदा इस शो में बतौर प्रतियोगी या खास भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अब खुद गोविंदा ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए सच्चाई सामने रख दी है।
“बातचीत हुई है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं”
हाल ही में जब गोविंदा से ‘राइज एंड फॉल 2’ का हिस्सा बनने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बहुत ही बेबाक अंदाज में जवाब दिया। गोविंदा ने कहा, “हां, शो को लेकर बातें जरूर हुई हैं और लग रहा है… देखिए, भविष्य में कुछ हो सकता है। लेकिन अभी फिलहाल कुछ भी फिक्स नहीं है।” रियलिटी शोज को पसंद करने के सवाल पर बॉलीवुड स्टार ने मुस्कुराते हुए कहा कि वे शोज के दिलचस्प रिव्यू जरूर देख लेते हैं, लेकिन वे खुद इस मामले में बहुत आगे नहीं रहते। अगर कुछ अच्छा लगता है, तो हां कह देते हैं।
राजनीतिज्ञों से लेकर टीवी स्टार्स तक, लिस्ट में शामिल हैं कई दिग्गज
‘राइज एंड फॉल 2’ में हिस्सा लेने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट काफी लंबी और चौंकाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो के लिए प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, अभिनेत्री स्वरा भास्कर और करण पटेल जैसे नामी कलाकारों के नाम पर विचार चल रहा है। इतना ही नहीं, राजनीतिक और सोशल मीडिया गलियारों से तेज प्रताप यादव, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, यूट्यूबर मनीष कश्यप, काजल राघवानी और सारा गुरपाल जैसे चर्चित चेहरे भी इस लिस्ट का हिस्सा बताए जा रहे हैं।
जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे ‘हीरो नंबर 1’
टीवी रियलिटी शो की इन खबरों के बीच गोविंदा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी यह भी है कि वे जल्द ही बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। गोविंदा आगामी फिल्म ‘रूपा’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस कोमल रानी अहम किरदार में दिखेंगी। ऐसे में फैंस अब यह देखने के लिए बेताब हैं कि गोविंदा बड़े पर्दे पर वापसी के साथ-साथ क्या ‘राइज एंड फॉल 2’ के जरिए छोटे पर्दे पर भी कोई बड़ा धमाका करते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें – हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, आज से छमाछम बारिश के आसार
