Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram Fire News: गुरुग्राम में देर रात आग का तांडव: नटराज ग्रीन मैरिज गार्डन जलकर राख, टला बड़ा हादसा

AAmandeep Singh
गुरुग्राम में देर रात आग का तांडव: नटराज ग्रीन मैरिज गार्डन जलकर राख, टला बड़ा हादसा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम।  गुरुग्राम  साइबर सिटी गुरुग्राम में शुक्रवार देर रात आग ने जमकर तांडव मचाया। पुराना दिल्ली रोड स्थित मशहूर ‘नटराज ग्रीन’ मैरिज हॉल अचानक आग की लपटों के घेरे में आ गया। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि इसकी लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से साफ देखा जा सकता था। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने जब मैरिज गार्डन के मुख्य गेट से आग की लपटें उठती देखीं, तो हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

दमकल के रास्ते में रोड़ा बनी जीएमडीए की खुदाई

विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं, लेकिन उन्हें घटनास्थल तक पहुंचने में नाकों चने चबाने पड़े। दरअसल, जीएमडीए (GMDA) द्वारा गार्डन के ठीक बाहर मास्टर सीवर लाइन डालने के लिए गहरी खुदाई की गई है। इस खुदाई और सड़क पर पड़े मलबे की वजह से दमकल की गाड़ियों को मैरिज हॉल के मुख्य द्वार तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि यदि रास्ता साफ होता, तो नुकसान को और भी कम किया जा सकता था। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, जांच जारी

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह बिजली की तारों में हुआ शॉर्ट सर्किट लग रहा है। हालांकि, विभाग हर पहलू से मामले की जांच कर रहा है ताकि आग लगने के पुख्ता कारणों का पता चल सके। इस भीषण अग्निकांड में मैरिज हॉल का टेंट, सजावट का सामान और काफी फर्नीचर जलकर राख हो गया है। संचालक के मुताबिक संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सही आंकड़ों का पता आकलन के बाद ही चल पाएगा।

बाल-बाल बचे सैकड़ों मेहमान

इस हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस वक्त नटराज ग्रीन में कोई बड़ा आयोजन नहीं चल रहा था। दमकल कर्मियों ने बताया कि इस मैरिज हॉल के बिल्कुल बगल में ही एक अन्य गार्डन में शादी समारोह चल रहा था, जहां सैकड़ों की संख्या में मेहमान मौजूद थे। फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से रोका, वरना लपटें पड़ोसी गार्डन को भी अपनी चपेट में ले सकती थीं। पुलिस और दमकल विभाग अब यह भी जांच रहे हैं कि क्या मैरिज हॉल में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम और एनओसी (NOC) मौजूद थे।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।