Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurgaon Crime News: सावधान! मेट्रीमोनियल साइट पर 'जीवनसाथी' ढूंढना पड़ा भारी, गुड़गांव पुलिस ने दबोचा इनामी दुष्कर्मी

AAmandeep Singh
सावधान! मेट्रीमोनियल साइट पर 'जीवनसाथी' ढूंढना पड़ा भारी, गुड़गांव पुलिस ने दबोचा इनामी दुष्कर्मी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम में ऑनलाइन मेट्रीमोनियल साइट्स के जरिए ठगी और शोषण का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे शातिर शख्स को गिरफ्तार किया है, जो ‘जीवनसाथी’ जैसी वेबसाइट्स पर अपना जाल बिछाकर भोली-भाली युवतियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा था।

आरोपी की पहचान 28 वर्षीय नदीम उर्फ नदीम खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है। गुरुग्राम में प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करने वाला नदीम रीयल एस्टेट की आड़ में युवतियों को शादी का झांसा देता और फिर उनका शारीरिक शोषण करता था। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने आरोपी को यूपी से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर अब कोर्ट से दो दिन की पुलिस कस्टडी हासिल की है।

विज्ञापन

सेक्टर-86 के फ्लैट में बनाया हवस का शिकार, 5 हजार का था इनाम

मामले का खुलासा तब हुआ जब 5 दिसंबर 2025 को एक पीड़ित युवती ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। युवती के मुताबिक, मेट्रीमोनियल साइट पर प्रोफाइल देखने के बाद नदीम ने उससे संपर्क किया और खुद को एक सफल बिजनेसमैन और शादी के लिए गंभीर व्यक्ति के तौर पर पेश किया।

भरोसा जीतने के बाद उसने युवती को सेक्टर-86 स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया और शादी का पक्का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया और फरार हो गया। पुलिस जांच में पता चला कि नदीम कोई साधारण अपराधी नहीं है; उस पर पहले से ही एक अन्य आपराधिक मामला दर्ज है और गिरफ्तारी से बचने के कारण गुड़गांव पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस रिमांड में खुलेंगे और भी राज, मोबाइल फोन हुआ बरामद

गिरफ्तारी के बाद हुई शुरुआती पूछताछ में नदीम ने कबूल किया है कि वह रेंटल प्रॉपर्टी दिलाने के बहाने लोगों के संपर्क में रहता था, लेकिन उसका असली मकसद ऑनलाइन साइट्स के जरिए लड़कियों को फंसाना था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वह मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल वह युवतियों से चैटिंग और संपर्क करने के लिए करता था। जांच अधिकारियों को शक है कि नदीम ने इस तरह कई अन्य महिलाओं को भी अपनी हवस और ठगी का शिकार बनाया होगा।

पुलिस अब उसके डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके जाल में और कितनी शिकार फंसी हैं। फिलहाल, आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और पुलिस आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।