Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram Crime News: गुरुग्राम अनाज मंडी में सनसनी: पार्किंग विवाद में फ्रूट कारोबारी भारत भूषण की चाकू मारकर हत्या

GGaganpreet Kaur
गुरुग्राम अनाज मंडी में सनसनी: पार्किंग विवाद में फ्रूट कारोबारी भारत भूषण की चाकू मारकर हत्या
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम की कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए शिवाजी नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की व्यस्त अनाज मंडी में रविवार सुबह मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा इस कदर बढ़ा कि एक आढ़ती ने दूसरे व्यापारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए फ्रूट कारोबारी भारत भूषण वालेचा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से पूरी मंडी में सन्नाटा पसरा है और स्थानीय व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है।

अनार के क्रेड हटाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, भाटला मूल के और वर्तमान में गुरुग्राम के फ्रूट कारोबारी भारत भूषण रविवार देर सुबह रोज की तरह मंडी में अपनी दुकान पर आए थे। जब वह अपनी तय पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने की कोशिश कर रहे थे, तो वहां पहले से ही अनार के कुछ बॉक्स (क्रेड) रखे हुए थे। भारत भूषण ने वहां मौजूद अनार के आढ़ती से उन बॉक्स को थोड़ा किनारे हटाने के लिए कहा। बस इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते एक खूनी खेल का रूप ले लिया।

पिता को पीटा, फिर बेटे के सीने में घोंप दिया चाकू

मृतक के छोटे भाई आशु ने बताया कि विवाद बढ़ता देख उनके बुजुर्ग पिता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की थी। आरोप है कि गुस्साए आरोपी आढ़ती ने पहले उनके पिता पर हाथ उठाया और उनके साथ मारपीट की। जब भारत भूषण अपने पिता को बचाने के लिए आगे बढ़े, तो आरोपी ने जेब से चाकू निकाला और उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। लहूलुहान हालत में भारत भूषण वहीं जमीन पर गिर गए और आरोपी हथियार लहराता हुआ मौके से फरार हो गया। मंडी के अन्य व्यापारी तुरंत घायल को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने, हत्यारे की तलाश में पुलिस की टीमें

वारदात की सूचना मिलते ही शिवाजी नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि वारदात से चंद मिनट पहले दोनों के बीच तीखी बहस हो रही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। व्यापारियों की मांग है कि हत्यारे को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाए।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।