Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

गुरुग्राम और बठिंडा में मौसम की सबसे ठंडी रात, तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

VVinita Kohli
गुरुग्राम और बठिंडा में मौसम की सबसे ठंडी रात, तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: हरियाणा के गुरुग्राम और पंजाब के बठिंडा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दोनों ही स्थानों पर रात का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुरुग्राम और बठिंडा दोनों जगह रविवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा के अधिकांश स्थानों और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 1.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में दो डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 4.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 4.3 डिग्री सेल्सियस और मनसा में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 2.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 3.5 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 4.5 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।