Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram Coaching Jihad: गुरुग्राम में 'कोचिंग जिहाद': स्पेनिश सीखने आई छात्रा को आसिफ ने फंसाया, 2 बार गर्भपात का आरोप

AAmandeep Singh
गुरुग्राम में 'कोचिंग जिहाद': स्पेनिश सीखने आई छात्रा को आसिफ ने फंसाया, 2 बार गर्भपात का आरोप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। लव, लैंड और जिम जिहाद की चर्चाओं के बीच अब ‘कोचिंग जिहाद’ का मामला गरमा गया है। सेक्टर-13 में ‘ग्लोबल पश्चिमिग्रेशन कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से संस्थान चलाने वाले आसिफ मोहम्मद पर आरोप है कि उसने वहां स्पेनिश भाषा सीखने आई एक हिंदू छात्रा को न केवल अपने झांसे में लिया, बल्कि लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण भी किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस दौरान युवती दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आसिफ ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दो बार उसका गर्भपात करा दिया।

पीजी से मिला सुसाइड नोट जैसा संदेश, परिजन बोले—यह दबाव का नतीजा

विज्ञापन

मामला तब खुला जब युवती अचानक लापता हो गई। परिजन जब उसके पीजी पहुंचे, तो वहां से एक नोट बरामद हुआ। नोट में लिखा था कि वह अपनी मर्जी से आसिफ के साथ शादी करने जा रही है और यदि उसे रोकने की कोशिश की गई तो वह अपनी जान दे देगी। हालांकि, परिजनों ने इस नोट को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह युवती पर दबाव बनाकर लिखवाया गया है। उनका आरोप है कि आसिफ ने युवती को कहीं छिपा दिया है और उसे परिवार से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है।

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल, हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा

परिजनों का सबसे बड़ा गुस्सा गुरुग्राम पुलिस के खिलाफ है। आरोप है कि सेक्टर-14 थाने में शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने शुरुआती दौर में कोई सख्त कदम नहीं उठाया। इसी ‘ढुलमुल’ रवैये से नाराज होकर गुरुवार को परिजनों ने हिंदू संगठनों के साथ मिलकर गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों में शामिल दुर्गा वाहिनी की अमिता पाठक ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जिम, सैलून और कोचिंग संस्थानों की आड़ में एक विशेष समुदाय के लोग सोची-समझी साजिश के तहत हिंदू बेटियों को निशाना बना रहे हैं।

इंसाफ की गुहार: “भविष्य बर्बाद करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई”

विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही युवती को बरामद नहीं किया गया और आरोपी आसिफ मोहम्मद के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी का ब्रेनवाश किया गया है और उसे डराकर रखा गया है। फिलहाल, गुरुग्राम पुलिस ने मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच तेज करने का भरोसा दिया है, लेकिन शहर में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।