Breaking News
Narnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाMahendragarh : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में यूपीएससी की तैयारी के लिए हुआ ‘जिज्ञासा सिविल सर्विसेज मेंटरशिप एंट्रेंस टेस्ट’ का आयोजनAmbala Dhulkot Building Collapse: धूलकोट इमारत हादसा, अदालत ने हरदीप जग्गी समेत 3 की जमानत अर्जी की नामंजूर, एसआईटी जांच तेजMahendragarh : हकेवि में ‘मंडलाकृति’ कार्यशाला का आयोजन, ग्रामीण महिलाओं ने सीखा कला का हुनरAteli Mandi : अटेली अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद पर संकट बरकरार, एसडीएम की बैठक बेनतीजा, किसानों की बढ़ी मुश्किलेंNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाMahendragarh : राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में यूपीएससी की तैयारी के लिए हुआ ‘जिज्ञासा सिविल सर्विसेज मेंटरशिप एंट्रेंस टेस्ट’ का आयोजनAmbala Dhulkot Building Collapse: धूलकोट इमारत हादसा, अदालत ने हरदीप जग्गी समेत 3 की जमानत अर्जी की नामंजूर, एसआईटी जांच तेजMahendragarh : हकेवि में ‘मंडलाकृति’ कार्यशाला का आयोजन, ग्रामीण महिलाओं ने सीखा कला का हुनरAteli Mandi : अटेली अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद पर संकट बरकरार, एसडीएम की बैठक बेनतीजा, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

Gurugram Crime: गुरुग्राम में डेटिंग ऐप वाली ‘हनीट्रैप’, बॉयफ्रेंड को रेप केस की धमकी देकर ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती अरेस्ट

AAmandeep Singh
Gurugram Crime: गुरुग्राम में डेटिंग ऐप वाली 'हनीट्रैप', बॉयफ्रेंड को रेप केस की धमकी देकर ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती अरेस्ट

गुरुग्राम में डेटिंग ऐप वाली ‘हनीट्रैप’, बॉयफ्रेंड को रेप केस की धमकी देकर ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती अरेस्ट

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Gurugram Crime: साइबर सिटी गुरुग्राम में हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। यहां डेटिंग ऐप के जरिए एक युवक के करीब आई युवती ने प्यार के रिश्ते को उगाही का जरिया बना लिया। रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आरोपी युवती ने अपने ही बॉयफ्रेंड से करीब 90 लाख रुपये ऐंठ लिए। लगातार बढ़ती रकम की मांग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार पीड़ित ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पकड़ी गई आरोपी युवती की पहचान पश्चिम बंगाल की मूल निवासी 24 वर्षीय सूर्यदीता दास के रूप में हुई है, जो फिलहाल गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में रह रही थी। आरोपी युवती ने गुरुग्राम की ही एक नामी यूनिवर्सिटी से एमबीए (MBA) की पढ़ाई पूरी की थी और एक निजी कंपनी में कार्यरत थी।

विज्ञापन

‘सीकिंग’ ऐप से शुरू हुई कहानी, 3 साल बाद बदला युवती का रंग

मामले का खुलासा करते हुए एसीपी (ACP) क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि पीड़ित अंकित सेक्टर-47 का निवासी है और एक कॉरपोरेट कंपनी में कार्यरत है। करीब तीन साल पहले ‘सीकिंग’ (Seeking) नामक डेटिंग ऐप पर अंकित की मुलाकात सूर्यदीता से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी होती गई और वे एक-दूसरे से मिलने-जुलने लगे। दोनों ने साथ में कई ट्रिप किए और इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने।

एसीपी के मुताबिक, करीब तीन साल तक सब कुछ सामान्य चलता रहा, लेकिन इसके बाद युवती का रवैया अचानक बदल गया। उसने अंकित पर पैसों का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब युवक ने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो युवती ने अपना असली चेहरा दिखाया और धमकी दी कि अगर उसने मांग पूरी नहीं की तो वह पुलिस स्टेशन जाकर उस पर दुष्कर्म (रेप) का झूठा केस दर्ज करा देगी। समाज में बदनामी और जेल जाने के खौफ में आकर पीड़ित युवक लगातार उसकी मांगों को पूरा करता रहा।

90 लाख देने के बाद भी नहीं थमी भूख, कैफे में रेड मारकर दबोचा

युवती की पैसों की हवस यहीं खत्म नहीं हुई। लगभग 90 लाख रुपये ऐंठने के बावजूद जब उसने फिर से रुपयों की मांग की, तो प्रताड़ित युवक का धैर्य जवाब दे गया। पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती और सबूतों के साथ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम एक्शन मोड में आ गई और युवती को दबोचने का प्लान तैयार किया गया।

योजना के मुताबिक, पीड़ित ने युवती को पैसे देने के बहाने सेक्टर-47 स्थित एक कैफे में बुलाया। कैफे के आसपास पहले से ही सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात थे। जैसे ही सूर्यदीता ने पीड़ित से 50 हजार रुपये की नकद राशि हाथ में ली, पुलिस टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

बैंक खाते में मिले 95 लाख रुपये, 2 दिन के रिमांड पर आरोपी

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी युवती के वित्तीय रिकॉर्ड्स खंगाले, तो बैंक खाते की पड़ताल में पुलिस के भी होश उड़ गए। युवती के एक बैंक अकाउंट में करीब 95 लाख रुपये जमा मिले, जिसे पुलिस ने तुरंत प्रभाव से सीज कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रंगदारी, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक धमकी देने की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अदालत ने आरोपी सूर्यदीता दास को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि खाते में मौजूद पूरी रकम इसी पीड़ित से ऐंठी गई है या आरोपी युवती ने अपने हुस्न के जाल में फंसाकर कुछ अन्य पुरुषों को भी इसी तरह ब्लैकमेल कर ठगी का शिकार बनाया है।

यह भी पढ़ें–Jhajjar News: झज्जर में भीमेश्वरी मंदिर के पास गंदगी पर भड़के लोग, पालिका गेट पर पलटी कचरे से भरी ट्रॉली

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।