Breaking News
अमृता के रजत जीता, भारतीय महिलाओं का अंडर-23 विश्व कुश्ती में दो पदकों के साथ अभियान समाप्तOldest wing walker: उम्र सिर्फ एक नंबर, 99 साल की महिला ने विमान के पंखों पर खड़े होकर भरी उड़ानBollywood News: शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर बड़ा अपडेट, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जुड़ा प्रमोशन का धांसू प्लानMahendragarh City News: महेंद्रगढ़ के मोहल्ला सैनीपुरा में 48 लाख से आधुनिक नाला निर्माण शुरू, विधायक कंवर सिंह यादव ने किया शुभारंभASI Narendra Kumar Death Jathlana: हरियाणा पुलिस के एएसआई नरेंद्र कुमार का निधन, नींद में ही रुक गईं सांसें, महकमे में शोकअमृता के रजत जीता, भारतीय महिलाओं का अंडर-23 विश्व कुश्ती में दो पदकों के साथ अभियान समाप्तOldest wing walker: उम्र सिर्फ एक नंबर, 99 साल की महिला ने विमान के पंखों पर खड़े होकर भरी उड़ानBollywood News: शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर बड़ा अपडेट, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से जुड़ा प्रमोशन का धांसू प्लानMahendragarh City News: महेंद्रगढ़ के मोहल्ला सैनीपुरा में 48 लाख से आधुनिक नाला निर्माण शुरू, विधायक कंवर सिंह यादव ने किया शुभारंभASI Narendra Kumar Death Jathlana: हरियाणा पुलिस के एएसआई नरेंद्र कुमार का निधन, नींद में ही रुक गईं सांसें, महकमे में शोक

Gurugram Crime: पति की हत्या कराने पहुंची पत्नी! सीसीटीवी में सीढ़ी लगाकर बदमाशों को घर में घुसाते दिखी महिला

AAmandeep Singh
शेयर करें
Gurugram Crime: पति की हत्या कराने पहुंची पत्नी! सीसीटीवी में सीढ़ी लगाकर बदमाशों को घर में घुसाते दिखी महिला

पति की हत्या कराने पहुंची पत्नी! सीसीटीवी में सीढ़ी लगाकर बदमाशों को घर में घुसाते दिखी महिला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Gurugram Crime: गुरुग्राम के लांगड़ा गांव में एक पारिवारिक विवाद ने देखते ही देखते खूनी रंजिश और साजिश का रूप ले लिया है। एक ही परिवार से जुड़े दो ऐसे मामले बिलासपुर थाने पहुंचे हैं, जिसने पुलिस प्रशासन को भी हिलाकर रख दिया है। एक तरफ जहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी पर किराए के शूटरों के जरिए उसकी हत्या कराने का सनसनीखेज आरोप लगाया है, वहीं दूसरी तरफ महिला के पिता ने दामाद और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने और गाड़ी तोड़ने का मामला दर्ज कराया है।

पति की हत्या की साजिश: सीसीटीवी में सीढ़ी थमाती दिखी पत्नी

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लांगड़ा निवासी आनंद फोगाट ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त की रात करीब नौ बजे उसकी पत्नी एकता राठी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अनहोनी के डर से आनंद घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया।

कुछ ही देर बाद पड़ोसी की छत के रास्ते तीन नकाबपोश युवक आनंद के घर में कूद पड़े। जान बचाने के लिए आनंद ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने ग्रामीणों के साथ हाथापाई की, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से दो युवक दबोच लिए गए। छत से कूदने के चक्कर में दोनों बदमाशों को गंभीर चोटें आईं।

पकड़े गए युवकों की पहचान मनीष और जितेंद्र के रूप में हुई, जिन्हें तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि उनका तीसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कमिश्नर को दी गई पुरानी शिकायत

घटना के बाद जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो सभी के होश उड़ गए। फुटेज में आनंद की पत्नी एकता राठी तीनों बदमाशों को घर के अंदर दाखिल कराने में मदद करती और दूसरे कमरे से सीढ़ी लाकर देती हुई साफ नजर आ रही है। वारदात में इस्तेमाल की गई एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी भी गांव में लावारिस हालत में खड़ी पाई गई।

पीड़ित आनंद ने बताया कि उसने 29 जुलाई को ही गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त से अपनी जान का खतरा बताते हुए पत्नी की शिकायत की थी। आनंद के मुताबिक उसकी पत्नी पर अवैध हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट का मामला पहले से दर्ज है, जिसमें वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। बिलासपुर थाना पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

दूसरी तस्वीर: मायके पक्ष का दामाद पर जानलेवा हमले का आरोप

इस उलझी हुई कहानी का दूसरा पहलू भी कम खौफनाक नहीं है। पटौदी के हेली मंडी निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी एकता का विवाह आनंद के साथ हुआ था। 21 अगस्त की रात ससुराल वालों ने एकता के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत 22 अगस्त को थाने में दी गई थी।

23 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राजकुमार अपने भाई संत कुमार के साथ बेटी एकता को वापस उसके ससुराल लांगड़ा छोड़ने गए थे।

गाड़ी के शीशे तोड़े, लाठी-डंडों से पीटा

राजकुमार का आरोप है कि जैसे ही वे लांगड़ा गांव पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे ससुराल पक्ष के लोगों ने एकराय होकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उनकी गाड़ी के शीशे चकनाचूर कर दिए गए। आरोप है कि हमले के दौरान सोने की चेन, मंगलसूत्र और महंगा मोबाइल छीन लिया गया।

गंभीर रूप से घायल राजकुमार और संत कुमार को पटौदी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिलासपुर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना करने और घायलों की एमएलआर (माजरूबी रिपोर्ट) के आधार पर आनंद पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में मोबाइल छीनने की पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन मारपीट और चोटें पहुंचाने के सबूत मिले हैं।

दोनों मामलों में बिलासपुर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है। गांव में फैले तनाव को देखते हुए पुलिस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें– Haryana Assembly Monsoon Session: हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र आज से, HKRN भर्ती पर घमासान के आसार, पेश होंगे 13 विधेयक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।