Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram Drug Raid: गुरुग्राम ड्रग विभाग की बड़ी स्ट्राइक: DLF फेज-4 से पकड़े 70 लाख के नकली इंजेक्शन

AAmandeep Singh
गुरुग्राम ड्रग विभाग की बड़ी स्ट्राइक: DLF फेज-4 से पकड़े 70 लाख के नकली इंजेक्शन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। गुरुग्राम के पॉश इलाके DLF फेज-4 में ड्रग कंट्रोल विभाग ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी छापेमारी की है। विभाग की टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध गाड़ी को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर अधिकारियों के होश उड़ गए। गाड़ी के भीतर से करीब 70 लाख रुपये की कीमत के ‘मौनजारो’ इंजेक्शन बरामद हुए हैं।

यह दवा मूल रूप से इटली में निर्मित है और भारत में इसकी बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस खेप को चोरी-छिपे इटली से इंपोर्ट किया गया था और इसे दिल्ली के रईस इलाकों में सप्लाई किया जाना था।

विज्ञापन

डायबिटीज की दवा से वजन घटाने का खतरनाक ट्रेंड

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान ने बताया कि ‘मौनजारो’ इंजेक्शन का इस्तेमाल तकनीकी तौर पर शुगर के मरीजों के लिए होता है, लेकिन आजकल लोग बिना डॉक्टरी सलाह के वजन घटाने के लिए इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं।

भारत में इस इंजेक्शन को अनुमति नहीं मिली है, लेकिन भारी मुनाफे के चक्कर में तस्कर इसे विदेशों से मंगवाकर ब्लैक मार्केट में बेच रहे हैं। पकड़े गए ड्राइवर से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस इंटरनेशनल रैकेट के तार किन-किन बड़े नामों और सप्लायरों से जुड़े हुए हैं।

लैब भेजे गए सैंपल; विभाग ने जारी की सख्त एडवाइजरी

ड्रग कंट्रोल विभाग ने जब्त किए गए इंजेक्शंस के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अमनदीप चौहान ने आम जनता को सचेत करते हुए कहा कि हरियाणा में नकली और प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है।

उन्होंने अपील की है कि लोग केवल लाइसेंसधारी केमिस्ट से ही दवा खरीदें और पक्का बिल जरूर लें। विभाग अब उन खरीदारों की भी लिस्ट तैयार कर रहा है जो इस तरह की प्रतिबंधित दवाइयों का ऑर्डर दे रहे थे।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।