Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Namo Bharat Train,: गुरुग्राम-फरीदाबाद की राह होगी आसान: एक ही ट्रैक पर चलेंगी नमो भारत और मेट्रो, 18 स्टेशनों का खाका तैयार

AAmandeep Singh
गुरुग्राम-फरीदाबाद की राह होगी आसान: एक ही ट्रैक पर चलेंगी नमो भारत और मेट्रो, 18 स्टेशनों का खाका तैयार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम और औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के बीच रोजाना धक्के खाने वाले लाखों मुसाफिरों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा के बीच जिस ‘नमो भारत’ (RRTS) कॉरिडोर का इंतजार हो रहा था, अब उस पर मेट्रो भी रफ्तार भरती दिखेगी। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (HMRTC) ने इस प्रोजेक्ट को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को डीपीआर (DPR) में बदलाव के सुझाव भेजे हैं। इस नई योजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि एक ही कॉरिडोर के जरिए लंबी दूरी के यात्री नमो भारत और स्थानीय यात्री मेट्रो का लाभ उठा सकेंगे।

इफ्को चौक बनेगा कनेक्टिविटी का नया ‘हब’

विज्ञापन

प्रस्तावित योजना के केंद्र में गुरुग्राम का इफ्को चौक होगा। यहाँ एक विशाल इंटरचेंज स्टेशन बनाने की तैयारी है, जहाँ से ग्रेटर नोएडा और शाहजहांपुर की ओर जाने वाली नमो भारत ट्रेनों के साथ-साथ मेट्रो सेवा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा, इस कॉरिडोर को मिलेनियम सिटी सेंटर (येलो लाइन) से भी जोड़ा जाएगा। गुरुग्राम के हिस्से में इफ्को चौक से ग्वाल पहाड़ी तक करीब 14.50 किलोमीटर का स्ट्रेच होगा, जिसमें सेक्टर-52, वजीराबाद, सेक्टर-57 और सेक्टर-61 जैसे प्रमुख इलाकों में स्टेशन बनाए जाएंगे। सेक्टर-61 को एक बड़े जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ से पचगांव की ओर प्रस्तावित मेट्रो का भी मेल होगा।

फरीदाबाद के रिहायशी इलाकों को मिलेगी सीधी लाइफलाइन

जैसे ही यह कॉरिडोर गुरुग्राम की सीमा पार कर फरीदाबाद में प्रवेश करेगा, ग्वाल पहाड़ी के बाद सैनिक कॉलोनी से बादशाहपुर तक का करीब 16 किलोमीटर का हिस्सा मेट्रो सेवा के लिए बेहद अहम हो जाएगा। फरीदाबाद के हिस्से में प्रस्तावित 10 स्टेशनों में पहला स्टेशन सैनिक कॉलोनी में बनेगा। इस प्रोजेक्ट का मकसद न केवल दो शहरों की दूरी कम करना है, बल्कि गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को भी कम करना है। एचएमआरटीसी का मानना है कि इस संयुक्त कॉरिडोर से प्रोजेक्ट की लागत कम होगी और यात्रियों को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।

प्रोजेक्ट का दायरा और भविष्य की तस्वीर

64 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर में हरियाणा का हिस्सा लगभग 52 किलोमीटर का है। जानकारों की मानें तो इस कॉरिडोर के तैयार होने के बाद गुरुग्राम से फरीदाबाद का सफर महज 25 से 30 मिनट का रह जाएगा। वर्तमान में लोगों को भारी जाम और खराब सड़कों से जूझना पड़ता है, लेकिन नमो भारत और मेट्रो के इस ‘जुगलबंदी’ वाले ट्रैक से फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा की डगर भी आसान हो जाएगी। फिलहाल डीपीआर में बदलाव की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।