Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

गुरुग्राम में आईटी कंपनी के मैनेजर 8वीं मंजिल से कूदकर जान दी: पुलिस को घटनास्थल से नहीं मिला कोई सुसाइड

VVinita Kohli
गुरुग्राम में आईटी कंपनी के मैनेजर 8वीं मंजिल से कूदकर जान दी: पुलिस को घटनास्थल  से नहीं मिला कोई सुसाइड
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम से आईटी पार्क में कार्यरत युवक के आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। यहां सोहाना रोड पर सेक्टर- 49 में स्पेज आईटी पार्क में काम करने वाले एक युवक ने बिना कोई सुसाइड नोट छोड़े आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। यह हादसा आज यानी मंगलवार को सुबह 4 बजे हुआ।  सुबह करीब 4 बजे वह आठवीं मंजिल की बालकनी में गया और वहां से छलांग लगा दी। मृतक की पहचान 34 वर्षीय वरुण शंकर के रूप में हुई है, जो इसी बिल्डिंग में एक कंपनी में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार वरुण शंकर ने आईटी स्पेज (Spaze) के साथ लगती एक बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। शव परिसर में गिरा मिला, जिसके बाद सेक्टर-50 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

सुसाइड की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के पीछे की ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक की पूरी प्रोफाइल की जांच शुरू कर दी है। इसमें उसके पेशेवर जीवन, कार्यस्थल की परिस्थितियां, पारिवारिक पृष्ठभूमि और किसी भी तरह के मानसिक तनाव या दबाव के पहलुओं को खंगाला जा रहा है। फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति और भी अस्पष्ट बनी हुई है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों, सहकर्मियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि मृतक के व्यवहार और हालिया गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच

मामले की जांच कर रहे सेक्टर-50 थाना प्रभारी (एसएचओ) सुखबीर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। इसके अलावा, ऑफिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस टीम हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।