Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram Crime: स्कूटी पर बैठाकर ले गया और प्रेमिका के साथ मिलकर कर दिया पत्नी का मर्डर, ऐसे खुला राज

AAmandeep Singh
स्कूटी पर बैठाकर ले गया और प्रेमिका के साथ मिलकर कर दिया पत्नी का मर्डर, ऐसे खुला राज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम से सटे औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को छुपाने के लिए कातिल ने जो साजिश रची, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। आरोपी पति अपनी पत्नी मधु की हत्या करने के बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने के बजाय, अपनी प्रेमिका के कमरे के बाथरूम में बंद कर ताला लगाकर रफूचक्कर हो गया। रविवार को जब बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर से विवाहिता का कई दिन पुराना सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

गहने लेकर भागने का गढ़ा झूठा ताना-बाना

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, मधु की शादी इसी साल 19 फरवरी को मानेसर गांव के रहने वाले अंकित भगत के साथ हुई थी, जो खेतीबाड़ी का काम करता है। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन 21 मई को अचानक मधु संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने संवेदनशीलता की सारी हदें पार करते हुए मृतका के पिता अशोक को फोन कर एक घिनौना झूठ बोला। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी घर में रखे सारे सोने-चांदी के जेवरात समेटकर किसी के साथ रफूचक्कर हो गई है। बेटी पर लगे इस लांछन और उसके गायब होने से परेशान होकर मायके वाले तुरंत थाने पहुंचे।

पड़ोसियों के एक सुराग ने पलट दी पूरी कहानी

ससुराल पक्ष की कहानी पर जब मायके वालों को शक हुआ, तो उन्होंने अपने स्तर पर भी मानेसर में पड़ताल शुरू की। इसी दौरान पड़ोसियों ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 21 मई को उन्होंने मधु को किसी और के साथ नहीं, बल्कि खुद उसके पति अंकित के साथ स्कूटी पर बैठकर जाते देखा था। इस सुराग के मिलते ही जब पुलिस ने अंकित की कुंडली खंगाली, तो एक चौंकाने वाला सच सामने आया। पता चला कि अंकित ने मानेसर बस स्टैंड के पास पिछले दो साल से एक कमरा किराये पर ले रखा था, जहां उसकी एक प्रेमिका रहती थी और अंकित उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था।

बाथरूम का दरवाजा खुलते ही कांप उठी पुलिस

रविवार को जब मानेसर थाना पुलिस तफ्तीश करते हुए उस किराये के मकान पर पहुंची, तो वहां बाहर से ताला लटका मिला। आसपास भयंकर बदबू फैली हुई थी। पुलिस ने जैसे ही कमरे का कुंडा तोड़ा, अंदर का मंजर देखकर तफ्तीश करने पहुंचे अधिकारियों की रूह कांप गई। कमरे के भीतर बने बाथरूम में मधु की लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी। स्थानीय लोगों की मानें तो 22 मई की रात को उन्होंने अंकित और उसकी प्रेमिका को बेहद हड़बड़ाहट में वहां से भागते हुए देखा था। आशंका है कि अंकित 21 मई को ही अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर यहां लाया था और उसी रात दोनों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छापेमारी जारी

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड के बाद मृतका के पिता अशोक की शिकायत पर पुलिस ने पति अंकित और उसकी प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस को चकमा देकर फरार हैं। मानेसर थाना पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक समय और तरीके का साफ पता चल सकेगा। कातिल जोड़े को दबोचने के लिए पुलिस की तीन टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।