Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram MGF Mall Firing : गुरुग्राम एमज रोड फायरिंग: एमजीएफ मॉल के गेट पर गोली चलाने वाला प्रॉपर्टी डीलर नवीन गिरफ्तार

AAmandeep Singh
गुरुग्राम एमज रोड फायरिंग: एमजीएफ मॉल के गेट पर गोली चलाने वाला प्रॉपर्टी डीलर नवीन गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम के सबसे चर्चित और भीड़भाड़ वाले एमजी रोड स्थित एमजीएफ (MGF) मॉल के बाहर पिछले दिनों हुई हवाई फायरिंग के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया सूचनाओं के आधार पर दिल्ली के घिटोरनी निवासी नवीन कुमार को काबू किया है। नवीन पर आरोप है कि उसने मॉल के मुख्य द्वार पर अपनी पिस्टल से हवाई फायर किया था, जिससे वहां मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों में भगदड़ मच गई थी।

‘क्वीन क्लब’ से निकलते ही दिखाया टशन; शराब के नशे में वारदात की आशंका

विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। आरोपी नवीन कुमार गुरुग्राम और दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। वारदात वाली रात वह मॉल के अंदर स्थित ‘क्वीन क्लब’ में पार्टी करने आया था। क्लब से बाहर निकलते ही उसने अपनी रसूख या टशन दिखाने के चक्कर में मॉल के गेट पर ही हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सुरक्षित माने जाने वाले मॉल के गेट पर गोली चलने से गुरुग्राम पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए थे।

रिमांड पर लेकर हथियार की होगी तलाश; कार जब्त

पुलिस ने नवीन के कब्जे से उस कार को बरामद कर लिया है, जिसमें सवार होकर वह वारदात के बाद मौके से फरार हुआ था। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को अब जिला अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाना तय है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार लाइसेंस था या अवैध। साथ ही, फायरिंग के पीछे का असली मकसद और उस समय उसके साथ मौजूद अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

मॉल की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर एमजी रोड स्थित मॉल्स और वहां चलने वाले क्लबों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एक व्यक्ति हथियार लेकर मॉल और क्लब के अंदर तक कैसे पहुंच गया? गुरुग्राम पुलिस अब मॉल प्रबंधन को भी इस संबंध में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश देने की तैयारी में है।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।