Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram News: गुरुग्राम में 'डॉग लवर्स' और पड़ोसियों के बीच खूनी भिड़ंत, बीच सड़क पर महिलाओं ने खींचे एक-दूसरे के बाल

AAmandeep Singh
गुरुग्राम में 'डॉग लवर्स' और पड़ोसियों के बीच खूनी भिड़ंत, बीच सड़क पर महिलाओं ने खींचे एक-दूसरे के बाल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। गुरुग्राम की मियांवाली कॉलोनी इन दिनों आवारा कुत्तों की समस्या से ज्यादा, इंसानी व्यवहार की वजह से चर्चा में है। शनिवार को यहां उस समय मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी गईं, जब मोहल्ले की महिलाएं बीच सड़क पर एक-दूसरे के बाल खींचती और मारपीट करती नजर आईं। मामला आवारा कुत्तों को नगर निगम द्वारा पकड़े जाने से जुड़ा था। एक पक्ष चाहता था कि इन कुत्तों से निजात मिले, जबकि दूसरा पक्ष (कथित डॉग लवर्स) इन्हें बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार था।

सरकारी गाड़ी की छीनी चाबी, निगम कर्मियों से भी बदसलूकी

विज्ञापन

पूरा घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर निगम की ‘डॉग कैचिंग’ वैन कॉलोनी में पहुंची। जैसे ही कर्मचारियों ने कुत्तों को जाल में फंसाना शुरू किया, वहां मौजूद डॉग लवर्स ने विरोध जताना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि महिलाओं ने निगम कर्मियों की गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश की ताकि कुत्तों को ले जाया न जा सके। इसी बीच कुत्तों को हटवाने की मांग करने वाले पड़ोसी भी वहां पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई।

वायरल वीडियो ने खोली पोल: खुशहाल कॉलोनी में ‘जंगलराज’

हंगामे के दौरान किसी ने अपने मोबाइल से इस पूरी भिड़ंत को रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पढ़ी-लिखी कही जाने वाली महिलाएं एक-दूसरे पर हमलावर हैं। बाल खींचने से लेकर हाथापाई तक, सड़क पर हुए इस तमाशे ने सुरक्षा और सामाजिक ताने-बाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तमाशबीनों की भीड़ लगी रही, लेकिन विवाद शांत होने के बजाय बढ़ता ही गया।

पुलिस का सख्त रुख: “हमें बुलाया होता तो न होता ये ड्रामा”

मामला अब सेक्टर-14 थाने की चौखट तक पहुंच गया है। थाना प्रभारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि नगर निगम की टीम को अगर विरोध का अंदेशा था, तो उन्हें पुलिस सुरक्षा मांगनी चाहिए थी। पुलिस को अब घायलों की मेडिकल रिपोर्ट और वायरल वीडियो सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, “वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सरकारी काम में बाधा डालने और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।