Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram Murder Case: गुरुग्राम मर्डर: दोस्त की 3000 की उधारी बनी 17 साल के किशोर की मौत की वजह

AAmandeep Singh
गुरुग्राम मर्डर: दोस्त की 3000 की उधारी बनी 17 साल के किशोर की मौत की वजह
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-16 इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां खून के रिश्ते तो दूर, महज 3 हजार रुपये की उधारी ने एक 17 साल के किशोर की जान ले ली। पलवल के गांव बड़ा बैजपुर का रहने वाला किशोर केशव अपने दोस्त धीरज के पैसों के मामले में बीच-बचाव कर रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी यह हमदर्दी मौत का पैगाम बन जाएगी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी मानू (24) को दबोच लिया है।

धीरज का उधार और केशव की रंजिश

विज्ञापन

पूरे विवाद की जड़ दिसंबर 2025 में शुरू हुई थी, जब केशव के दोस्त धीरज ने आरोपी मानू से 3 हजार रुपये उधार लिए थे। मानू लगातार धीरज पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहा था और अक्सर उसे धमकाता था। केशव अपने दोस्त का पक्ष लेते हुए मानू को बार-बार टोकता था कि वह धीरज को परेशान न करे। यही बात मानू के दिल में घर कर गई और उसने धीरज के बजाय केशव को ही अपना दुश्मन मान लिया। 10 मार्च की शाम को फोन पर हुई तीखी नोकझोंक ने इस नफरत की आग में घी डालने का काम किया।

चाकू लेकर पहले से घात लगाए बैठा था आरोपी

पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि बहस के बाद जब केशव आरोपी मानू के कार्यस्थल के पास पहुंचा, तो मानू पहले से ही हमले की तैयारी में था। उसे अंदेशा था कि केशव अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर सकता है, इसलिए वह अपने साथ तेजधार चाकू लेकर आया था। जैसे ही दोनों का सामना हुआ, गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच मानू ने अपने पास छिपाकर रखे चाकू से केशव पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान केशव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस की मुस्तैदी: शीतला कॉलोनी से दबोचा गया कातिल

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी शुरू की। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया और क्राइम सीन का गहन निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने शीतला कॉलोनी इलाके में छापेमारी कर आरोपी मानू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने पुष्टि की है कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ती असहनशीलता और छोटी-छोटी बातों पर होने वाले हिंसक अपराधों पर गहरी चिंता पैदा कर दी है।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।