Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram Murder News: गुरुग्राम मर्डर मिस्ट्री: संदूक में मिली पति की लाश, पत्नी के आशिक ने रची थी खौफनाक साजिश

AAmandeep Singh
गुरुग्राम मर्डर मिस्ट्री: संदूक में मिली पति की लाश, पत्नी के आशिक ने रची थी खौफनाक साजिश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-54 इलाके में रिश्तों की मर्यादा और खौफनाक साजिश की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने पूरे शहर को दहला दिया है। यहां एक किराये के मकान में रह रहे 24 वर्षीय युवक अमन की हत्या कर उसके शव को एक भारी-भरकम लोहे के संदूक में ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। वारदात का खुलासा रविवार को तब हुआ जब कमरे से तेज बदबू आने लगी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदूक खोला। अमन के शरीर पर धारदार हथियार के निशान और चेहरे को जलाने की कोशिश के सबूत मिले हैं, जो इस बात की तस्दीक करते हैं कि हत्यारों ने कितनी बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया।

अवैध संबंधों की भेंट चढ़ी जिंदगी?

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों और स्थानीय जांच में जो कहानी छनकर बाहर आ रही है, उसके तार ‘अवैध संबंधों’ से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि बिहार के सहरसा का रहने वाला अमन गुरुग्राम में जिस महिला के साथ रह रहा था, उसके संबंध सोनू नाम के एक अन्य युवक के साथ थे। अमन को जब इस बात की भनक लगी, तो घर में विवाद शुरू हो गया। यही विवाद अमन के लिए काल बन गया। आरोप है कि सोनू ने अपने दोस्त मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर अमन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को संदूक में बंद कर दिया गया।

पत्नी या प्रेमिका? रिश्तों पर उलझा पेंच

इस मामले में एक अजीब विरोधाभास भी सामने आया है। जहां पुलिस और सरकारी रिकॉर्ड अमन के साथ रह रही महिला को उसकी पत्नी बता रहे हैं, वहीं अमन के भाई का दावा कुछ और ही है। भाई के मुताबिक, अमन शादीशुदा नहीं था बल्कि वह अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन पार्टनर के तौर पर रह रहा था। भाई ने यह भी बताया कि खुद उस महिला ने ही रात के करीब 2 बजे उसे फोन कर जानकारी दी थी कि अमन को मारकर संदूक में बंद कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पीआरओ संदीप कुमार का कहना है कि महिला की इस साजिश में क्या भूमिका है, इसकी बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, जांच जारी

सेक्टर-53 थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोनू और मोहम्मद सिराज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या हत्या की वारदात के वक्त महिला भी कमरे में मौजूद थी या उसने जानबूझकर आरोपियों की मदद की। संदूक में लाश मिलने की इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते सनसनीखेज अपराधों और निजी रिश्तों में पनपती नफरत की कड़वी सच्चाई उजागर कर दी है।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।