Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Gurugram news: गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस-वे पर रईसजादों का हुड़दंग, बीच सड़क पर गाड़ियां रोककर खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

GGaganpreet Kaur
गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस-वे पर रईसजादों का हुड़दंग, बीच सड़क पर गाड़ियां रोककर खतरनाक स्टंट

Gurugram news: गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस-वे पर रईसजादों का हुड़दंग, बीच सड़क पर गाड़ियां रोककर खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Gurugram news: दिल्ली-एनसीआर के सबसे व्यस्त और आधुनिक मार्गों में शुमार गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस-वे पर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने का एक और गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने और रील्स की सनक में कुछ रईसजादों ने इस हाई-स्पीड एक्सप्रेस-वे को अपनी जागीर समझ लिया। इन युवकों ने न केवल अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट किए, बल्कि देश की शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने से भी गुरेज नहीं किया।

बीच सड़क पर रोका ट्रैफिक, लग्जरी गाड़ियों के काफिले में हुड़दंग

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, द्वारका एक्सप्रेस-वे के एक मुख्य हिस्से पर काले रंग की महिंद्रा थार समेत कई महंगी लग्जरी गाड़ियों का एक बड़ा काफिला अचानक पहुंचा। इन रईसजादों ने बिना किसी खौफ के अपनी गाड़ियां सीधे एक्सप्रेस-वे के बीचों-बीच खड़ी कर दीं, जिससे पीछे से आ रहे आम वाहन चालकों का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

रास्ता जाम करने के बाद गाड़ियों में सवार युवक अपनी खिड़कियों और सनरूफ से आधे-आधे बाहर निकलकर अल्ला-गुल्ला करने लगे। कुछ युवक तो चलती गाड़ियों के दरवाजे खोलकर उस पर लटके हुए नजर आए, तो कुछ ने बोनट और छत पर बैठकर राहगीरों की जान को खतरे में डाला।

रील्स की दीवानगी में भूली गरिमा, थार पर चढ़कर लहराया तिरंगा

इस पूरी शर्मनाक करतूत में सबसे आपत्तिजनक बात यह रही कि युवकों ने महिंद्रा थार पर लगे तिरंगे झंडे को हाथ में खींचकर बीच सड़क पर लहराना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की भूख में इन युवकों ने यातायात के तमाम नियमों की धज्जियां तो उड़ाई हीं, साथ ही राष्ट्रीय ध्वज संहिता के नियमों का भी खुला उल्लंघन किया।

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि हुड़दंगियों ने अपनी इस कारगुजारिश का वीडियो खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपलोड किया था। इंटरनेट पर अपलोड होते ही यह वीडियो जंगल में आग की तरह फैल गया, जिसके बाद आम जनता और सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। लोग इन रईसजादों की गिरफ्तारी और भारी जुर्माने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने लिया संज्ञान, जल्द शिकंजे में होंगे आरोपी

वीडियो के तूल पकड़ने के बाद गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी टीम हरकत में आई है। हालांकि इस मामले में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस वायरल वीडियो में दिख रही गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने, जानबूझकर रास्ता रोकने और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने के पुख्ता सुराग मिले हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि लाइक्स और व्यूज के भूखे ऐसे उपद्रवी तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

यह भी पढ़ें– महेंद्रगढ़ में खाकी और खौफ का आमना-सामना, सीआईए पर फायरिंग करने वाला मोस्ट वांटेड सोमवीर एनकाउंटर में गिरफ्तार

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।